24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजे ब्रावो ने धोनी के लिए बनाया खास गाना, सीएसके ने शेयर किया वीडियो

Dwayne Bravo की ख्याति सिर्फ बतौर क्रिकेटर नहीं है, बल्कि वह बहुत अच्छा गाते भी हैं। इसी कारण उन्हें डीजे ब्रावो भी कहा जाता है।

3 min read
Google source verification
Dwayne Bravo Mahendra Singh Dhoni

Dwayne Bravo Mahendra Singh Dhoni

नई दिल्ली : विंडीज के दिग्गज हरफनमौला ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) को सलामी दी है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पर एक गाना तैयार किया है। उन्होंने इसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो टीजर डालकर अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है। बता दें कि ड्वेन ब्रावो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं और इस टीम के कप्तान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

ब्रावो प्रोफेशनल गायक भी हैं

ब्रावो काफी अच्छा गाते हैं। उनका एक गाना 'चैंपियन' पूरी दुनिया में मशहूर हुआ था। पिछले आईपीएल में ड्वेन ब्रावो ने बताया था कि एक भारतीय संगीतकार के साथ एक गाने का एलबम बनाने की उनकी बातचीत चल रही है। यही वजह है कि उन्हें डीजे ब्रावो के नाम से भी जाना जाता है। अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए ब्रावो ने लिखा है कि यह उनके नए गाने का सैंपल है। वह इस पर काम कर रहे हैं। यह गाना उनके भाई महेंद्र सिंह धोनी पर है।

सीएसके ने भी इस गाने का वीडियो किया ट्वीट

ब्रावो के इस गाने का वीडियो सीएसके ने भी अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से शेयर किया है। इसका कैप्शन दिया है- चैंपियन डीजे ब्रावो का अगला गाना। उनके ब्रदर... उनके ब्रदर फ्रॉम अनदर मदर... महेंद्र सिंह धोनी... नंबर- 7 के लिए। बता दें कि 30 सेकंड के इस क्लिप में ब्रावो इस गाने के कुछ बोल गुनगुनाते हैं। वह बोल कुछ इस तरह है। एमएस धोनी... नंबर 7... एमएस धोनी... नंबर 7... ऑल ऑफ रांची शाउटिंग धोनी... ऑल ऑफ इंडिया शाउटिंग माही... ऑल ऑफ चेन्नई शाउटिंग थाला... एमएस धोनी इद ए वर्ल्ड बीटर...!

लक्ष्मण के बाद गावस्कर विजडन पर भड़के, पक्षपाती विचारों की जरूरत नहीं

2011 में सीएसके से जुड़े ब्रावो

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की शुरुआत 2008 से सीएसके के साथ हैं। वहीं ब्रावो 2011 में इस टीम से जुड़े थे। तब से इस टीम के लिए दोनों साथ खेल रहे हैं। ब्रावो सीएसके के लिए 104 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने दो बार 013 और 2015 में पर्पल कैप पर कब्जा जमाया है। बता दें कि पर्पल कैप आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। वहीं माही के नेतृत्व में सीएसके तीन बार चैम्पियन बन चुकी है। विजेता टीम के दो बार हिस्सा ब्रावो भी रहे हैं।

ब्रावो बोले, सीएसके स्पेशल टीम है

ड्वेन ब्रावो ने कहा कि उन्होंने सीएसके के लिए उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनके कप्तान धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया और उन्हें नैर्सिगक खेल की छूट दी। इसके आगे उन्होंने कहा कि इस टीम में हम सभी एक-दूसरे की सफलता का लुत्फ उठाते हैं। यहां सभी निजी प्रदर्शन की तुलना में जीत को ज्यादा महत्व देता है। विश्व भर में टी-20 लीग खेलने वाले ब्रावो ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी भी अन्य टीम में सीएसके जैसा माहौल मिल सकता है। यह टीम सबसे हटकर है। एक स्पेशल टीम है।

धोनी जैसा खिलाड़ी जब टीम में आता है तो पूरी टीम में ऊर्जा आती है : श्रीकांत

ब्रावो बोले, टीम नहीं, परिवार लगता है

ब्रावो ने कहा कि उन्हें इस टीम से जुड़ने वाले दिन से परिवार जैसे माहौल का अहसास होता है। आगे बोले, वही नहीं, टीम से जुड़ने वाला हर खिलाड़ी ऐसा महसूस करता है। उन्होंने कहा कि आपने इतने सालों में देखा होगा कि सीएसके से जुड़ने वाला हर क्रिकेटर लगातार बेहतर खिलाड़ी बनता गया। यह बेहद खास फ्रेंचाइजी है।