
Champions Trophy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी की उम्मीद अभी पीसीबी के लिए दूर की कौड़ी के समान है। बीसीसीआई के 8 टीमों के टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान न भेजने के फैसले के बाद पीसीबी असहाय नजर आ रहा है। पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत के बिना ये टूर्नामेंट आईसीसी के साथ पीसीबी के लिए बड़े घाटे का सौदा साबित होगा, जिसके चलते या तो हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाएगा या फिर अन्य किसी देश को मेजबानी सौंपी जा सकती है।
बीसीसीआई की आपत्ति के बाद आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी घुमाने के पीसीबी के ‘ट्रॉफी टूर’ को संशोधित किया। दरअसल पाकिस्तान की मंशा थी कि वह ट्रॉफी उन क्षेत्रों में भी घुमाए जहां भारत अपना दावा करता है, यानी पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK)। इसके पीछे पाकिस्तान की योजना भारत को उकसाने की थी।
बीसीसीआई या आईसीसी से कुछ नहीं मिलने पर पीसीबी ने कहीं और मदद लेने का फैसला किया है। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी और सीओओ सलमान नसीर ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बारे में बात करने के लिए लंदन में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन से मुलाकात की है। पीसीबी के अनुसार, यह बैठक सफल रही और उन्होंने थॉम्पसन के समर्थन का हवाला देते हुए कहा कि इंग्लैंड का हालिया पाकिस्तान दौरा बहुत प्रभावशाली रहा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हमारी शुभकामनाएं पाकिस्तान के साथ हैं।
नकवी ने इंग्लैंड के अपने समकक्ष को आश्वासन दिया कि सभी चीजें पटरी पर हैं। उनके आयोजन स्थल तैयार होंगे, सुरक्षा कड़ी होगी और मेहमान टीमों को अनुदान मिलेगा। नकवी ने थॉम्पसन से कहा, "पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए तैयार है। स्टेडियमों को अपग्रेड किया जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हर स्तर पर फुलप्रूफ व्यवस्था की जा रही है। मेहमान टीमों को स्टेट गेस्ट प्रोटोकॉल दिया जाएगा।"
Updated on:
18 Nov 2024, 2:10 PM IST
Published on:
17 Nov 2024, 10:07 AM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.