28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL में ट्रोल होने वाले रियान पराग ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंद से बरपाया कहर, दो गेंद पर झटके दो विकेट

आईपीएल में अपने खराब प्रदर्शन के लिए लगातार ट्रोल्स के निशाने में रहने वाले रियान पराग ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पाक को एक के बाद एक लगातार दो झटके दिये। पराग की इस बेहतरीन गेंदबाजी के चलते पाकिस्तान की रन की गति थम गई।

2 min read
Google source verification
riyan.png

India vs Pakistan Emerging Asia Cup 2023 Final: श्रीलंका में खेले जा रहे इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया था। लेकिन फिर भारत के ऑलराउंडर रियान पराग ने कुछ ऐसा किया कि पाकिस्तान की रनों की गति रुक गई।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले इस युवा ऑलराउंडर रियान पराग ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए पाक को एक के बाद एक लगातार दो झटके दिये। पाकिस्तान ने तेजी से रन बनाते हुए 27 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 183 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था कि पाक भारत को 350 से ज्यादा का लक्ष्य आसानी से देगा।

लेकिन तभी भारतीय कप्तान यश धुल ने रियान पराग को गेंद थमाइ। पराग ने 28वें ओवर में कहर बरपाते हुए दो गेंदों पर दो विकेट लिए। रियान पराग ने पहली गेंद पर ओमेर यूसुफ को आउट कर दिया। यूसुफ 35 गेंद पर 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पराग ने ही उनका कैच लिया। अगली गेंद पर रियान ने कासिम अकरम को आउट किया। अकरम पहली गेंद पर खाता खोले बगैर हर्षित राणा को कैच थमा बैठे। इन दो बड़े झटकों के चलते पाकिस्तान की रन की गति थम गई।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पिछले 10 सालों से इमर्जिंग एशिया कप का खिताब नहीं जीता है। वहीं पाकिस्तान की नजरें अपने टाइटल को डिफेंड करने पर हैं ।इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2013 में हुई थी। तब भारत पहला चैंपियन बना था। इसके बाद 2017 और 2018 में श्रीलंका ने बैक टू बैक खिताब जीते। आखिरी बार इमर्जिंग एशिया कप का आयोजन 2019 में हुआ था जहां पाकिस्तान चैंपियन बना था।