9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs AUS: स्टीव स्मिथ की मां के साथ फैंस ने की ‘बदतमीजी’, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए मांगी एक्स्ट्रा सिक्योरिटी

दूसरे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो के विवादित रनआउट के बाद लॉर्ड्स मैदान का माहौल बिगड़ गया। जिसके बाद स्टीव स्मिथ की मां को इंग्लिश फैंस की टॉन्टिंग का सामना करना पड़ा। इस हरकत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे टेस्ट के लिए एक्स्ट्रा सिक्योरिटी की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification
steve_mom.png

England vs Australia 3rd test The Ashes: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे द एशेज़ 2023 सीरीज का तीसरा मुक़ाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड से एक्स्ट्रा सिक्योरिटी की मांग की है। दरअसल लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की मां के साथ कुछ दर्शकों ने 'बदतमीजी' की थी।

दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के विवादित रनआउट के बाद लॉर्ड्स मैदान का माहौल बिगड़ गया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम जाते वक्त इंग्लिश फैंस की हूटिंग का सामना कर पड़ा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के साथ बुरा बर्ताव बुआ, जिसके बाद एमसीसी ने तीन सदस्यों को सस्पेंड कर दिया। मैच के दौरान स्टीव स्मिथ की मां के साथ भी दर्शकों ने अच्छा बर्ताव नहीं किया।

स्मिथ की मां को इंग्लिश फैंस की टॉन्टिंग का सामना करना पड़ा। जिसके चलते उन्हें वहां से जल्दी निकलना पड़ा था। इस हरकत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे एशेज टेस्ट के लिए एक्स्ट्रा सिक्योरिटी की मांग की है। बता दें पांच मैच की इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम अभी 0-2 से पीछे चल रही है। अगर वह हेडिंग्ले टेस्ट में हार जाती है या मुकाबला ड्रॉ होता है तो एशेज ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगा। उसने पिछली बार अपनी मेजबानी में सीरीज को जीता था। ऐसे में इंग्लैंड को एशेज वापस हासिल करने के लिए किसी भी हाल में तीनों टेस्ट जीतने होंगे।

इस सीरीज का पहला मुक़ाबला एजबेस्टन में खेला गया था। उस मैच में इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरा मुक़ाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रन से हराया था।