9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन बनेगा भारत का नया T20I कप्तान? संजू सैमसन समेत रेस में सबसे आगे ये तीन नाम

Team India New T20I captain: सूर्यकुमार यादव लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए बीसीसीआई सीनियर पुरुष टीम चयन समिति भारत के नए टी20 कप्‍तान के नाम पर विचार कर रही है। इस रेस कौन-कौन से नाम शामिल हैं? आइये एक नजर इस पर डालते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 09, 2026

Team India New T20I captain

भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: EspncricInfo)

Team India New T20I captain: आईपीएल 2026 सूर्यकुमार यादव के लिए बुरे सपने के समान है। ये सीजन उनके लिए बेहद ही खराब रहा है, वह फॉर्म के लिए लगातार संघर्ष करते नजर आए हैं। उन्‍होंने अब तक 10 मैचों में 19.52 के औसत से सिर्फ 195 रन बनाए हैं और स्‍ट्राइक रेट भी 150 से नीचे ही रहा है। उनका ये हाल आईपीएल में ही नहीं टी20 वर्ल्‍ड कप में भी था। भले ही भारत ने उनकी कप्‍तानी में खिताब जीता, लेकिन बल्‍ले से वह यूएसए के खिलाफ पारी को छोड़ पूरे टूर्नामेंट संघर्ष करते नजर आए थे। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अजीत अगरकर वाली चयन समिति उन्‍हें हटाकर भारतीय टी20 टीम की कमान नए कप्‍तान के हाथ में सौंपने पर विचार कर रही है। चर्चा है कि संजू सैमसन समेत तीन नामों पर विचार किया जा रहा है।

भारतीय टी20 टीम की कप्‍तानी के ये तीन दावेदार

संजू सैमसन रेस में सबसे आगे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन को भारत के अगले कप्तान की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। कप्‍तानी में यह बदलाव आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली अगली सीरीज में ही कप्तानी में देखने को मिल सकता है। संजू सैमसन का टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन जारी है। वह अब तक 10 मैचों में 57.43 के औसत और 167.50 के स्‍ट्राइक रेट से 402 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही उनके बल्‍ले से इस सीजन में दो शतक भी आए हैं। ऐसा करने वाले वह इकलौते बल्‍लेबाज हैं। रुतुराज गायकवाड़ के बाद उन्‍हें सीएसके का अगला कप्‍तान भी माना जा रहा है।

श्रेयस अय्यर के नाम पर भी चर्चा

श्रेयस अय्यर को अगला कप्तान बनाने की चर्चा चल रही है। पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान तनावपूर्ण स्थितियों में भी शांत रहते हैं। की उनकी काबिलियत से काफी प्रभावित हैं। श्रेयस ने पंजाब किंग्‍स को जिस तरह से शीर्ष पर पहुंचाया है, उससे भी चयनकर्ता प्रभावित हैं। उन्‍होंने आईपीएल 2026 में अब तक 10 मैचों की 9 पारियों में 47.57 के औसत से 333 रन बनाए हैं। श्रेयस ने दिसंबर 2023 के बाद से भारत के लिए कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। सूर्यकुमार की फॉर्म में आई गिरावट को देखते हुए श्रेयस भारत को मिडिल-ऑर्डर में एक अच्‍छा विकल्प दे सकते हैं।

शुभमन गिल भी दावेदार

भारत के टेस्‍ट और वनडे टीम के कप्‍तान शुभमन गिल के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। गिल लंबे समय से भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। हालांकि आईपीएल 2026 में शुभमन गिल कमाल की बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस के कप्‍तान ने इस सीजन अब तक 9 मैचों की 9 पारियों में 42 के औसत और 154.92 के स्‍ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से तीन अर्धशतक भी आए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 86 है। उनकी कप्‍तानी में गुजरात टाइटंस ने 10 में से छह मैच जीतकर पॉइट्स टेबल में पांचवें स्‍थान पर जगह बना रखी है।