9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 playoff qualification scenarios: DC समेत तीन टीमें वर्चुअली एलिमिनेट तो दो प्‍लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब, जानें अन्‍य का हाल

IPL 2026 playoff qualification scenarios: दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में शुक्रवार रात खेले गए मैच में मेजबाद डीसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही डीस वर्चुअली बाहर हो गई है। इस मैच के बाद अन्‍य सभी टीमों के समीकरण आपको बताते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 09, 2026

IPL 2026 playoff qualification scenarios

DC vs KKR मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)

IPL 2026 playoff qualification scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का लीग चरण अब उस मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां से हर मैच के नतीजे प्लेऑफ की दौड़ पर असर डालेंगे। 70 में से 51 मैच के बाद कुछ टीमें प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने के करीब हैं तो कुछ वर्चुअली एलिमिनेट हो चुकी हैं। जबकि कुछ इस दौड़ में सफल होने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक रही हैं। हालांकि अभी तक किसी टीम ने आधिकारिक तौर पर क्‍वालीफाई नहीं किया और न ही कोई टीम ऑफिशियली बाहर हुई है। दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले गए दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के बाद प्‍लेऑफ के समीकरण पर क्‍या असर पड़ा है? आइये इस पर एक नजर डालते हैं।

प्‍लेऑफ के हासिल करना होगा जादुई आंकड़ा

आईपीएल 2026 जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए साफ माना जा रहा है कि 16 अंक हासिल करने वाली टीम ही प्लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर पाएंगी। इससे कम कुछ भी नहीं चलेगा। क्‍योंकि आमतौर पर 10 टीमों वाले आईपीएल में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 16 अंकों की जरूरत होती है। यानी अगर आप आठ मैच जीत लेते हैं, तो आपका प्लेऑफ का टिकट पक्‍का है।

इन पांच टीमों के बीच सबसे बड़ी जंग

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंक और पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ शीर्ष दो स्‍थानों पर कायम हैं। एसआरएच को अब प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए एक जीत की दरकार है तो पीबीकेए को दो जीत चाहिए। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्‍थान रॉयल्‍स और गुजरात टाइटंस समान 12 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर है। इन्‍हें भी मैजिक नंबर 16 तक पहुंचने के लिए दो जीत की दरकार है। माना जा रहा है कि इन पांचों टीमों में से चार टीम प्‍लेऑफ में जगह बनाएंगी।

केकेआर और सीएसके के समीकरण

इधर, केकेआर ने डीसी को हराकर प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों को जिंदा रखा है। यह उसकी लगातार चौथी जीत है और उसके 9 अंक हैं, उसे यहां से प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले चारों मैच जीतने होंगे। जबकि सीएसके के दस अंक हैं और उसे क्‍वालीफाई करने के लिए अपने बाकी चार मैचों में से तीन जीतने होंगे। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि ये दोनों टीमें बड़ा उलटफर कर पाती हैं या नहीं।

डीसी, एमआई और एलएसजी वर्चुअली बाहर

दिल्ली कैपिटल्स मंगलवार को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से हारने के बाद टूर्नामें से वर्चुअली बाहर हो गई है। ये टीम अपने शेष तीन मैच जीतकर भी जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगी। डीसी के कप्‍तान अक्षर पटेल भी प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीद छोड़ चुके हैं। इसी तरह मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स भी ज्‍यादा से ज्‍यादा 14 अंकों तक पहुंच सकती हैं। ये दोनों टीम भी प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हैं। हालांकि अभी तक इनमें से किसी के एलिमिनेट होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।