7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs IND: इंग्लैंड के सामने ढेर हुए भारतीय बल्लेबाज, तीसरे T20 मैच में मिली सबसे बड़ी हार

England vs India 3rd T20I: इंग्लैंड ने 5 टी20 मैचों की सीरीज़ के तीसरे मैच में भारत को 125 से हरा दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 08, 2026

ENG defeats IND

इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी20 मैच में हराया (Photo - Cricbuzz)

भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज़ के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 125 विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड के नॉटिंघमशायर शहर के वेस्ट ब्रिजफोर्ड में स्थित ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। हालांकि भारतीय टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ और इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

अब तक की सबसे बड़ी हार

इंग्लैंड के खिलाफ 125 रन से मिली यह हार रनों के अंतर के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2019 में न्यूज़ीलैंड ने वेलिंगटन में भारत को 80 रन से हराया था, जो आज की हार से पहले तक रनों के अंतर के मामले में भारतीय टीम की सबसे बड़ी हार थी।

इंग्लैंड का शानदार खेल

इंग्लैंड के लिए ओपनर फिल साल्ट (Phil Salt) ने 44 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। जोस बटलर (Jos Buttler) ने भी ओपनिंग करते हुए 21 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। सैम करन (Sam Curran) ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 41 रन की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड की गेंदबाजी भी कमाल की रही। जोफरा आर्चर (Jofra Archer) ने 3 ओवर में 29 रन देते हुए 3 विकेट लिए। जोश टोंग (Josh Tongue) ने 4 ओवर में 28 रन देते हुए 4 विकेट झटके। विल जैक्स (Will Jacks) ने 2 ओवर में सिर्फ 5 रन देते हुए 1 विकेट झटका। वहीँ आदिल रशीद (Adil Rashid) ने 2.4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके।

भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए और 4 बल्लेबाजों के अलावा कोई दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक बार फिर फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और 5 गेंदों पर सिर्फ 13 रन ही बना सके।

बर्थडे पर एमएस धोनी ने देखा मैच

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने बर्थडे पर इंग्लैंड बनाम भारत (ENG vs IND) मैच के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे।