9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs IND: इंग्लैंड ने चौथे T20 मैच में भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज़ की अपने नाम

England vs India 4th T20I: इंग्लैंड ने 5 टी20 मैचों की सीरीज़ के चौथे मैच में भारत को 9 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज़ भी अपने नाम कर ली है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 10, 2026

ENG wins against IND

इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में हराया (Photo - ECB)

भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज़ के चौथे मैच में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज़ भी अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड के ब्रिस्टल में स्थित ग्लॉस्टरशायर क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 158 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर ही 159 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

फिल साल्ट और हैरी ब्रूक की शानदार पार्टनरशिप

इंग्लैंड ने जोस बटलर (Jos Buttler) के रूप में पहला विकेट सिर्फ 13 रन पर ही गंवा दिया। हालांकि इसके बाद फिल साल्ट (Phil Salt) और हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने शानदार पार्टनरशिप की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 146 रन जोड़े। साल्ट ने 42 गेंदों पर 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 59 रन की नाबाद पारी खेली और ब्रूक ने 35 गेंदों पर 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 79 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के आगे भारतीय गेंदबाजी फ्लॉप हो गई।

श्रेयस अय्यर का अर्धशतक गया बेकार

भारतीय टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। श्रेयस ने 49 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 80 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन उनका अर्धशतक बेकार गया।

सूर्यवंशी ने फिर किया निराश

इस मैच में एक बार फिर भारतीय फैंस को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से उम्मीदें थीं, लेकिन सूर्यवंशी ने फिर से निराश किया। उन्होंने 10 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से सिर्फ 15 रन बनाए और फिर जोफरा आर्चर (Jofra Archer) की गेंद पर सैम करन (Sam Curran) को कैच थमा बैठे। इस सीरीज़ के 3 मैचों में सूर्यवंशी ने सिर्फ 42 रन बनाए और दो बार आर्चर का शिकार बने।

श्रेयस की कप्तानी हुई फ्लॉप

T20 में भारतीय टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद से ही श्रेयस की कप्तानी फ्लॉप रही। आईपीएल (IPL) के पिछले कुछ सीज़नों में शानदार कप्तानी करने वाले श्रेयस की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज़ में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। वहीँ इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश से धुलने के बाद भारतीय टीम को अगले तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा।