14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs IND: भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 6 विकेट से हराकर सीरीज़ में बनाई बढ़त, अक्षर पटेल का ऑल-राउंड प्रदर्शन

England vs India 1st ODI: भारत ने इंग्लैंड ने 3 वनडे मैचों की सीरीज़ के पहले मैच में हराकर सीरीज़ में बढ़त बना ली है। भारत ने इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 14, 2026

India defeats England

भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में हराया (Photo - BCCI)

इंग्लैंड (England) के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज़ हारने के बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज़ में भारत (India) ने बेहतरीन वापसी करते हुए पहले मैच में जीत दर्ज की। भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैण्ड के बर्मिंघम शहर के एजबेस्टन स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम 47.5 ओवर में 258 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 45.2 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाकर जीत हासिल की।

अक्षर पटेल का ऑल-राउंड प्रदर्शन

भारत की जीत में अक्षर पटेल (Axar Patel) के ऑल-राउंड प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीँ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 52 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 57 रन की नाबाद पारी खेली। इस ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए अक्षर को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने भी अक्षर का बखूबी साथ निभाया और 63 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली। अक्षर और वॉशिंगटन के बीच 102 रन की पार्टनरशिप हुई।

कप्तान सुभमन गिल की बेहतरीन बल्लेबाजी

कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 75 गेंदों पर 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पैवेलियन वापस लौटना पड़ा।

रोहित शर्मा और विराट कोहली रहे फ्लॉप

भारतीय फैंस को इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों ही फ्लॉप रहे। आईपीएल के बाद पहली बार मैदान पर उतरे रोहित और विराट ने बल्ले से निराश किया। रोहित 21 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए, तो वहीँ विराट 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर पैवेलियन लौटे।

भारतीय गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अक्षर की बेहतरीन गेंदबाजी के साथ ही अन्य गेंदबाजों ने भी निराश नहीं किया। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 9 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट झटका। प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने 10 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट लिए। गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) ने 9 ओवर में 61 रन देकर 2 विकेट झटके। शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 6 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट झटका। वॉशिंगटन ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन ही दिए।