4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टुआर्ट ब्रॉड ने डाला टेस्ट इतिहास का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने ठोके 35 रन

ENG vs MI: भारतीय पारी के 84वें ओवर में बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड की बखिया उधेड़ दी। इस ओवर में कुल 35 रन बने, जिसमें से 29 रन बुमराह के बल्ले से निकले, वहीं छह रन एक्स्ट्रा थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 2 Jul 2022, 5:18 PM IST

yuvii.jpg

बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में ठोके 35 रन

India vs England Edgbaston test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में 31 रनों की पारी खेली। इस दौरान बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन ठोक डाले। यह टेस्ट इतिहास का सबसे महंगा ओवर था।

दरअसल भारतीय पारी के 84वें ओवर में बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड की बखिया उधेड़ दी। इस ओवर में कुल 35 रन बने, जिसमें से 29 रन बुमराह के बल्ले से निकले, वहीं छह रन एक्स्ट्रा थे। भारतीय कप्तान ने ब्रॉड को चार चौके और 2 सिक्स लगाए। पांच रन वाइड पर चौके से और ब्रॉड ने एक नो बॉल भी फेंकी। एक ओवर में 35 रन टेस्ट इतिहास में सबसे महंगा ओवर है।

ब्रॉड के इस ओवर ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप की याद दिला दी, जब युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह सिक्स लगाए थे। ब्रॉड से पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका रॉबिन पीटरसन के नाम था। उन्होंने 2003 में जोहानिसबर्ग में 28 रन लुटाए थे। तब उनके सामने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा थे। बता दें इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 98 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। लेकिन उसके बाद विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और रवीद्र जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी की।

पंत ने 51 गेंद पर अर्धशतक और 89 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 111 गेंदों में 146 रन की पारी खेली। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने भी शतक लगाया। जडेजा ने 104 रनों की परी खेली। भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए।

खबर लिखे जाने तक जवाब में इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज एलेक्स ली बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए हैं।