
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अनोखे अंदाज़ में शेन वार्न को दी श्रद्धांजलि
Truibute to shane warne: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न की मौत हो 3 महीने बीत चुके हैं। लेकिन अभी भी क्रिकेट जगत उन्हें भूल नहीं पा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक हर जगह उन्हें लोग याद कर अलग-अलग तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान खिलाड़ियो ने वार्न को याद करने का एक अनूठा तरीका खोजा।
बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड और केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने 23वें ओवर में मैच को रोक दिया और 23 सेकंड तक ध्यान में खड़े रहे। इस दौरान 23 सेकेंड तक स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। लॉर्डस की स्क्रीन में वॉर्न के जीवन की झलक दिखाई गई, जबकि होर्डिग में लिखा था, 'शेन वार्न 1969-2022।'
दरअसल शेन वॉर्न का 23 नंबर से गहरा लगाव था। वो 23 नंबर की जर्सी ही पहनते थे। इसी वजह से 23 ओवर के बाद मैच रोका गया और 23 सेकंड तक तालियां बजाई गईं। इस दौरान तमाम खिलाड़ी और अंपायर खड़े होकर ताली बजाते नजर आए। वहीं फैन्स ने भी अपनी-अपनी सीट से खड़े होकर तालियां बजाईं। इस मुकाबले के दौरान बिग स्क्रीन पर एक वीडियो क्लिप चलाया गया जिसकी हेडिंग ‘रिमेम्बरिंग शेन वॉर्न’ थी।
श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद वार्न टेस्ट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट (708) लेने वाले महान स्पिनर रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर डर्मोट ब्रेरेटन के सम्मान में 23 नंबर की जर्सी पहनी थी। वैसे तो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की राइवलरी जगजाहिर है। लेकिन शेन वार्न को इंग्लैंड में भी लोग उतना ही प्यार करते हैं जितना ऑस्ट्रेलिया में किया जाता है।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की तरफ से शेन वॉर्न को स्पेशल ट्रिब्यूट दिया गया और जेपी मॉर्गन मीडिया सेंटर में मुख्य कमेंट्री बॉक्स का नाम बदलकर वॉर्न के नाम पर रखा दिया गया है। तस्वीर को इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने भी री-ट्वीट किया, जिन्होंने लिखा, "23वें ओवर में 23 सेकेंड।" वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स को 2008 में अपने पहले और एकमात्र आईपीएल खिताब के लिए निर्देशित किया था।
बता दें शेन वॉर्न ने इसी साल 4 मार्च को दुनिया को अलविदा कह दिया था। 52 साल के इस दिग्गज का थाईलैंड में निधन हुआ था।
Published on:
03 Jun 2022 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
