5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डबलिन वनडेः इंग्लैंड ने आयरलैंड को हराया, जीत में चमके टॉम-प्लंकेट

पिच गीला होने के कारण 45-45 ओवर का किया गया मैच। दोनों टीमों की ओर से तीन-तीन खिलाड़ियों ने किया वनडे डेब्यू। इंग्लैंड के बेन फोक्स रहे मैन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।

2 min read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

May 04, 2019

England beat Ireland

डबलिन। 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 को लेकर इंग्लिश अपनी तैयारी सही दिशा में कर रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ( England crickt team ) ने आयरलैंड क्रिकेट टीम ( ireland cricket team ) के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

आपको बता दें कि मैदान गीला होने के कारण मैच देर से शुरू हुआ था। बारिश से बाधित होने के कारण इस वनडे मैच ( ODI Match ) को 45-45 ओवरों का कर दिया गया था।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। टॉम कुरेन (35/2) तथा लियाम प्लंकेट (35/4) की उम्दा गेंदबाज़ी के दम पर इंग्लैंड ने आयरलैंड को 43.1 ओवरों में 198 रनों पर ही रोक दिया।

आयरलैंड की ओर से पाल स्टर्लिंग ने सबसे अधिक 33 रन बनाए। इसके अलावा एंड्रयू बालबिर्नी ने 29, जार्ज डाकरेल ने 24, मार्क रिचर्ड ने 32 तथा कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने 17 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से कुरेन ने 35 रन देकर तीन विकेट हासिल , वहीं प्लंकेट 35 रन देकर चार विकेट लेने में सफल रहे। इसके अलावा आईपीएल खेलकर लौटे एक और डेब्यूटेंट जोफ्रा आर्चर, जोए डेनले, आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली।

इंग्लिश पारीः

जवाबी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड टीम ने 42 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से बेन फोक्स ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। उन्होंने 76 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 1 सिक्स जमाया।

इसके अलावा टॉम कुरेन ने 56 गेंदों की पारी में पांच चौकों की मदद से 47 रन बनाए। डेविड मलान 24, डेविड विली 20 और जेम्स विंस 18 रन बनाने में कामयाब रहे। फोक्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए "मैन आफ द मैच" चुना गया।

आयरलैंड की ओर से जोसुआ लिटिल ने मैच में अपनी शानदार छाप छोड़ते हुए 45 रन देकर चार इंग्लिश बल्लेबाज़ों का शिकार किया। इसके अलावा टिम मुर्टाग और बाएड रैंकिन एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

दोनों टीमों की ओर से तीन-तीन खिलाड़ियों का डेब्यूः

इस मैच में दोनों टीमों की ओर से तीन-तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इंग्लैंड के लिए फोक्स, मलान और आर्चर ने वनडे डेब्यू किया। वहीं आयरलैंड की ओर से जोसुआ लिटिल, लारकैन टकर और मार्क रिचर्ड ने करियर का पहला वनडे खेला।