
सूर्यकुमार यादव (फोटो- IANS)
IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semifinal 2 Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। सूर्यकुमार यादव बड़ा टॉस हार गए हैं। हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैदान पर रन चेज करना आसान माना जाता है। यही वजह है कि इंग्लैंड के कप्तान ने ये फैसला लिया है।
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
आपको बता दें कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इससे पहले दोनों टीमें दो बार भिड़ चुकी हैं। 2022 में जहां इंग्लैंड को जीत मिली थी, तो वहीं 2024 में भारतीय टीम ने अंग्रेजों को हराकर बदला पूरा किया था। यह लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। मुकाबला जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा।
दोनों टीमों का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में लगभग एक जैसा रहा है। दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक-एक मैच ही हारी हैं। हालांकि जिन टीमों ने इन दोनों टीमों को हराया है, वे टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को हराया था, जो अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वहीं वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया था और वेस्टइंडीज को भारतीय टीम ने ही हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों की ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह फ्लॉप रही है। फिल सॉल्ट और जोस बटलर का बल्ला ज्यादा नहीं चला है। वहीं ईशान किशन, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भी मिलकर किसी भी मैच में अब तक 50 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप नहीं कर पाए हैं। हालांकि ईशान किशन और संजू सैमसन ने व्यक्तिगत तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी का अभी तक इंतजार है।
Updated on:
05 Mar 2026 06:40 pm
Published on:
05 Mar 2026 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
