5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्डकप में हार के बाद ACB का बड़ा एक्शन, राशिद खान से कप्तानी छीन इस तूफानी बल्लेबाज को दी कमान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद खान से टी20 टीम की कप्तानी छीन ली है। उनकी जगह इब्राहिम जदरान को नया कप्तान बनाया गया है।

2 min read
Google source verification
Rashid Khan

राशिद खान (फोटो- IANS)

Afghanistan New T20 Captain: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन की वजह से राशिद खान से कप्तानी छीन ली गई है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, जिसमें सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जदरान को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान की टीम 2024 वाले प्रदर्शन को भी नहीं दोहरा पाई थी। टीम पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी।

सिर्फ 2 मैच जीत पाई थी अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले राउंड में काफी परेशान किया था, लेकिन पहले ही मैच में न्यूजीलैंड से हारने की वजह से वह टूर्नामेंट में आगे नहीं बढ़ सकी। पहले राउंड में अफगानिस्तान सिर्फ दो ही मैच जीत पाई थी, जिसमें उन्होंने यूएई और कनाडा को हराया था। जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मुकाबले में उन्हें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप D में अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, यूएई और कनाडा के साथ रखी गई थी।

साउथ अफ्रीका चारों मैच जीतकर पहले स्थान पर रहा था, जबकि न्यूजीलैंड ने तीन मैच जीते थे और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया था। एक ग्रुप से सिर्फ दो ही टीमों को अगले दौर में जाने का मौका था, जिसकी वजह से अफगानिस्तान के साथ यूएई और कनाडा भी बाहर हो गए थे। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड राशिद खान को कप्तानी से हटाने की सोच रहा था।

श्रीलंका के खिलाफ अगली सीरीज

टी20 वर्ल्डकप 2026 के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान की टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दोनों सीरीज यूएई में खेली जाएंगी। पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और तीनों ही मुकाबले शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। 13 मार्च को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 17 मार्च को आखिरी मैच होगा। वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 20 मार्च को होगी और 25 मार्च को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।

अफगानिस्‍तान की T20 टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई।

अफगानिस्‍तान की वनडे टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और बिलाल सामी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप