5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंग्लैंड में पाकिस्तान की खराब शुरुआत, एकमात्र टी20 मैच में 7 विकेट से मिली हार

वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए ये आखिरी सीरीज है एकमात्र टी20 के बाद 5 वनडे मैचों की सीरीज शुरु होगी पहला मैच 8 मई को खेला जाएगा

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

May 06, 2019

England vs Pakistan

England vs Pakistan

कार्डिफ। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के आगाज से पहले मेजबान इंग्लैंड ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं कि उसे कोई टीम हल्के में लेने की कोशिश भी ना करे। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ पहले और एकमात्र टी20 मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है। इसी के साथ विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज की शुरुआत इंग्लैंड ने जीत के साथ की है।

इयान मॉर्गन ने खेली शानदार पारी

बता दें कि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसे एकमात्र टी20 और 5 वनडे मैच खेलने हैं। टी20 मैच में तो पाकिस्तान को हार का सामना कर पड़ गया है। कप्तान इयोन मोर्गन की नाबाद 57, जो रूट (47) और जेम्स विंसे (36) की पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 7 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर लिया था बल्लेबाजी का फैसला

रविवार रात खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर ये मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने बाबर आजम (65) और हैरिस सोहेल (50) के अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 4 गेंद बाकि रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इंग्लैंड की शुरुआत नहीं रही अच्छी

174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेन डक्केट सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जो रूट और कप्तान इयान मॉर्गन ने पारी को संभाला और बिना विकेट खोए टीम को जीत दिलाई। मोर्गन को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं जो रूट ने 42 गेंदों पर पांच चौके जबकि विंसे ने 27 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक सिक्सर लगाया। बेन डकेट ने नौ और जोए डेनली ने 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्कों की मदद से नाबाद 20 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी और हसन अली ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, पाकिस्तान ने छह विकेट पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके। आजम ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा सोहैल ने 36 गेंदों पर पांच चौके और एक सिक्सर लगाया।

दोनों टीमों के बीच 8 मई को पहला वनडे मैच खेला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप