नई दिल्ली। भारत ने मैनचेस्टर में खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त ले ली है। दूसरे मैच में दोनों टीमें सोफिया गार्डन्स में शुक्रवार को आमने-सामने होंगी। भारत इस मैच को जीत सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा तो मेजबान के पास यह मैच वापसी का मौका है। पिछले मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के सामने फुस्स हो गए। इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुलदीप की फिरकी का सामना नहीं कर पाया। ऐसे में कुलदीप से बचने के लिए इंग्लैंड की टीम ने एक अनोखा तरीका अपनाया है।