
Reece Topley England vs South Africa, World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मुक़ाबला गत चैम्पियन इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खील आज रहे इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले मैच के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए। चोट इतनी गंभीर थी कि टॉपले को मैदान छोड़ना पड़ा। लेकिन उन्हें ये पसंद नहीं आया और पवेलियन जाते वक़्त वे काफी नाराज़ हो गए।
दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान 7वें ओवर में रॉसी वान डेर डुसेन ने टॉपले की बैक-ऑफ-द-लेंथ डिलीवरी पर चौका लगाने के लिए बैक-फुट पंच खेला। गेंद सीधा टॉपले के पास गई। वे उससे बचने के लिए झुके। लेकिन गेंद जाकर उनकी उंगली के किनारे, नाखून के आसपास लगी। इसके बाद इंग्लैंड टीम के फिजियो मैदाना में आए और टॉपले की उंगली की जांच की।
इसके बाद उन्होंने अगली गेंद फेंकी, जिसे भी सीमा रेखा के पार भेज दिया गया। इस गेंद के बाद टॉपले को और दर्द होने लगा और उन्होंने जल्द ही कप्तान जोस बटलर को संकेत दिया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह अपना ओवर पूरा किए बिना मैदान से बाहर चले गए। टॉपले के ओवर की आखिरी बची गेंद जो रूट ने फेंकी। बस इसी निराशा में उन्होंने गुस्से में ड्रेसिंग रूम में एक कुर्सी फेंक दी और खिड़की का शीशा तोड़ दिया।
टॉपले ने क्विंटन डी कॉक का विकेट लेकर इंग्लैंड को शुरुआती सफलता दिलाई थी। रीस टॉपले की किस्मत बड़े टूर्नामेंटों में खराब रही है, क्योंकि वह चोट के कारण 2022 में टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे। इसके अलावा, वह आईपीएल 2023 के दौरान फिर से घायल हो गए थे।
Published on:
21 Oct 2023 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
