ब्रायडन कार्स ने सट्टेबाजी करने के आरोपों को कुबूल किया है। हालांकि उन मैचों पर उन्होंने कोई दांव नहीं लगाया, जिनमें वह खुद खेले थे। इस कारण उन्हें केवल तीन महीने के लिए हर तरह के क्रिकेट से बैन किया है। दरअसल, किसी भी खिलाड़ी को दुनिया में किसी भी तरह के क्रिकेट सट्टा लगाने की अनुमति नहीं है।