15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Brendon Mccullum की छुट्टी के बाद इंग्लैंड को चाहिए नया कोच, रेस में IPL फ्रेंचाइजी के कोचों का दबदबा

England new Test coach shortlist: ब्रैंडन मैकुलम की विदाई के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) नए टेस्ट कोच की तलाश में है। इस रेस में एंडी फ्लावर, स्टीफन फ्लेमिंग और जस्टिन लैंगर जैसे दिग्गज IPL कोचों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। आगामी पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से पहले यह फैसला होना है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 15, 2026

England new Test coach shortlist, Brendon McCullum replacement,

इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम और कप्तान हैरी ब्रूक (Photo - IANS)

England new Test coach shortlist: ब्रैंडन मैकुलम को हटाए जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने नए टेस्ट कोच की तलाश में है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस रेस में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) के कोचों का दबदबा दिख रहा है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 9 शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में उन दिग्गजों को जगह दी है, जिनके पास इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट का बड़ा अनुभव है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड बोर्ड 19 अगस्त को हेडिंग्ले (Headingley) में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले नया कोच चुनना चाहता है। हालांकि, अगर सही उम्मीदवार ढूंढने में वक्त लगा, तो बोर्ड अगले साल होने वाली एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए थोड़ा और समय भी ले सकता है।

रेस में एंडी फ्लावर और फ्लेमिंग का नाम सबसे आगे

इंग्लैंड के पूर्व कोच और इस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर इस रेस में सबसे आगे हैं। फ्लावर 2009 से 2014 के बीच इंग्लैंड के कोच रह चुके हैं। हालांकि, आईपीएल और द हंड्रेड लीग में उनकी व्यस्तता के चलते कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

दूसरे बड़े दावेदार न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग हैं, जो हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ अपना 18 साल लंबा सफर खत्म कर चुके हैं। 2022 में भी इंग्लैंड ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन तब आईपीएल कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने मना कर दिया था। अब वह फ्री हैं, इसलिए ईसीबी (ECB) उन पर पूरा ध्यान लगा रही है।

इस लिस्ट में और कौन-कौन शामिल है?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से जुड़े जस्टिन लैंगर का नाम भी इस लिस्ट में है। उनके अलावा लखनऊ के ही टॉम मूडी, राजस्थान रॉयल्स के कुमार संगाकारा और RCB के पूर्व डायरेक्टर माइक हेसन भी रेस में हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस 9 लोगों की शॉर्टलिस्ट में सिर्फ दो ही अंग्रेज खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें अफगानिस्तान टीम को चमकाने वाले जोनाथन ट्रॉट और ग्लैमरगन के कोच रिचर्ड डॉसन का नाम है। भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ और इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ इस फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हैं। इंग्लैंड पिछले 9 में से 7 टेस्ट हार चुका है, इसलिए बोर्ड जल्दबाजी में कोई गलत फैसला नहीं लेना चाहता। जरूरत पड़ने पर मार्कस ट्रेस्कोथिक को पाकिस्तान सीरीज के लिए अंतरिम कोच भी बनाया जा सकता है।