15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG 1st ODI: टीम इंडिया से हारने के बाद हैरी ब्रूक ने बताई कहां हुई गलती, बल्लेबाजों को बताया जिम्मेदार

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया। हार के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने माना कि 20 रन के भीतर पांच विकेट गंवाना उनकी टीम की सबसे बड़ी गलती रही, जबकि अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
2 min read
Google source verification
eng vs ind

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India vs England 1st ODI: इंग्लैंड दौरे पर आखिरकार भारतीय टीम का खाता मंगलवार को खुल गया, जब उसने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 258 रन पर ऑलआउट हो गई। 259 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 46 ओवर में सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अक्षर पटेल ने छीना इंग्लैंड से मैच

इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले चार विकेट निकाले और फिर नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। वह भारत के लिए सबसे तेज गति से रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे, जिसकी बदौलत टीम इंडिया को शानदार जीत मिली।

इस जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि उनकी टीम से कहां गलती हुई और किस वजह से उन्हें वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में 20 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए थे और वहीं से टीम बैकफुट पर आ गई। हालांकि, बाद में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और वापसी की कोशिश की, जिसकी बदौलत टीम 250 रन के पार पहुंच सकी।

तो 330 रन बना लेती इंग्लैंड...

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने बल्लेबाजों की तारीफ की, लेकिन 20 रन के अंदर पांच विकेट गंवाने को हार की सबसे बड़ी वजह बताया। मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या 260 रन का स्कोर डिफेंड किया जा सकता था, तब उन्होंने कहा कि बाद में पिच धीमी हो गई थी, जिसकी वजह से टीम इंडिया को रन बनाने में आसानी हुई। उन्होंने कहा कि अगर उनकी टीम 20 रन के भीतर पांच विकेट नहीं गंवाती, तो वह 320 से 330 रन तक का स्कोर बना सकती थी।

आपको बता दें कि टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे तीन बड़े बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके। हालांकि, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी कर भारतीय टीम को आसान जीत दिला दी।

इससे पहले गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने 9.5 ओवर में 62 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को दो-दो सफलता मिली। शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।