नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण मार्च से क्रिकेट पूरी तरह थम गया था। लोगों को उम्मीद थी कि कोरोना के बाद जब स्थिति बेहतर होगी तो खेल की गतिविधियां शुरू होगी, लेकिन कोरोना की भयावहता तो कम नहीं हुई, पर अब धीरे-धीरे लोग इसी में खेलने की आदत डालने की तरफ बढ़ रहे हैं। आठ जुलाई से मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (ENG cs WI) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। कोरोना ब्रेक के बाद यह पहली टेस्ट सीरीज है। इस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड बदले हुए कप्तान के साथ उतरेगी। पहले टेस्ट में इंग्लैंड के दिग्गज हरफनमौला बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इंग्लैंड की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वह पहली बार इंग्लैंड की कप्तानी करने जा रहे हैं।