ऋषभ पंत को न सिर्फ चयनकर्ता (Selectors), बल्कि टीम मैनेजमेंट भी उन्हें धोनी के विकल्प के तौर पर देख रहा था, लेकिन उन्होंने कई अहम मौकों पर लापरवाही भरा खेल दिखाया और लचर प्रदर्शन किया। इस कारण टेस्ट में उन्होंने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज वृद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) के हाथों अपनी जगह गंवा दी और अब सीमित ओवर के क्रिकेट में केएल राहुल (KL Rahul) उनकी जगह लेते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए अब टीम इंडिया में वापसी के लिए पंत को लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा। विक्रम राठौड़ ने यह भी कहा कि आगे चलकर पंत विजेता बन सकते हैं, उनमें काफी प्रतिभा है। पिछला साल उनके लिए अच्छा नहीं गया। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन्हें सपोर्ट कर रही है।