विराट कोहली का रिकॉर्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार है। उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट (Oneday international) में 11,867 रन, टेस्ट (Test Cricket) में 7,240 रन, जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में 2,794 रन हैं। कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका औसत 50 या इससे अधिक का है।