3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ESPN क्रिकइंफो अवार्ड समारोह में भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला, इन 3 क्रिकेटरों को मिला सम्मान

ईएसपीएन क्रिकइंफो में तीन भारतीय क्रिकेटरों ने सम्मान मिला। देखें कौन हैं ये और क्यों मिला उन्हें ये अवार्ड...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 Feb 2018, 3:13 PM IST

team india

क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो ने वार्षिक अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। इस अवार्ड समारोह में इस साल कुल 12 खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मान दिया गया। इन 12 सम्मानों में से तीन पर भारतीय खिलाड़ियों ने कब्जा किया। जो किसी एक देश के लिए सर्वाधिक हैं। अगली स्लाइड में देखे किन तीन खिलाड़ियों को ये सम्मान मिला...

kuldeep

कुलदीप यादव - भारतीय क्रिकेट टीम के पहले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव अपने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किए गए दमदार प्रदर्शन के दम सबको खूब प्रभावित किया था। इसके बाद से वो भारतीय टीम का अहम हिस्सा बने। पिछले वर्ष 2017 में उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 43 विकेट लिए थे और उन्हें 'डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर' का खिताब दिया गया।

chahal

युजवेंद्र चहल - दाहिने हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज युजवेंद्र चहल को 'टी20 बॉलिंग परफॉरमेंस ऑफ द ईयर' का खिताब दिया गया। चहल ने पिछले वर्ष बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जादुई प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 6 विकेट झटके थे।

harmanpreet

हरमनप्रीत कौर - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने महिला विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की पारी खेली और पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षिक किया। ये उनके वनडे क्रिकेट करियर की बेस्ट पारी थी। इस विश्व कप में भारतीय महिला टीम उपविजेता रही थी। हरमनप्रीत की उस पारी के लिए उन्हें वर्ष 2017 में 'सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन' का खिताब दिया गया।