16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी, युवराज और रोहित समेत इन क्रिकेटर्स का रहा शादी से पहले हीरोइनों से अफेयर

दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत और शोहरत वाली इंडस्ट्री क्रिकेट जगत और फिल्म जगत है। ये दोनों ही इंडस्ट्री एक-दूसरे के बिना अधूरी सी लगती हैं और इनमें दशकों से गहरा रिश्ता रहा है। आइए जानते हैं उन क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों की लव स्टोरी जो शादी की मंजिल तक नहीं पहुंच सकी....

3 min read
Google source verification
yovraj_singh_1.jpg

नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत और शोहरत वाली इंडस्ट्री क्रिकेट जगत और फिल्म जगत है। ये दोनों ही इंडस्ट्री एक-दूसरे के बिना अधूरी सी लगती हैं और इनमें दशकों से गहरा रिश्ता रहा है। बॉलीवुड हसीनाओं की प्यार की पिच पर अब तक कई क्रिकेटर्स बोल्ड हो चुके हैं, लेकिन कुछ जोड़ियां ऐसी भी रही हैं, जिनका आज तक कोई रिजल्ट नहीं निकला और मैच रद्द हो गया। हालांकि कुछ जोड़ियां ऐसी भी जो जन्मों-जन्मों के लिए एक-दुजे की हो गईं और आज वो काफी खुश हैं। आज हम ऐसे कुछ क्रिक्रेटर्स की लव स्टोरी की बात करेंगे जो मंजिल तक नहीं पहुंच सकें।

महेन्द्र सिंह धोनी और लक्ष्मी रॉय
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साक्षी धोनी से शादी करने से पहले धोनी का अफेयर एक्ट्रेस और मॉडल लक्ष्मी राय के साथ रहा है। दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे, लेकिन उनकी गाड़ी शादी की पटरी तक नहीं पहुंच पाई। दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया और इसके बाद एक-दुजे से हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए।

रोहित शर्मा और सोफिया हयात
क्रिकेटर रोहित शर्मा कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली मॉडल, एक्ट्रेस सोफिया हयात के प्यार में पागल थे। खुद सोफिया ने वर्ष 2012 में रोहित से डेटिंग की बात का खुलासा किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों की राहें जुदा हो गई। इसके बाद रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से शादी कर ली।

युवराज सिंह और किम शर्मा
टीम इंडिया के सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में से एक युवराज सिंह का नाम कभी अभिनेत्री किम शर्मा के साथ जुड़ा था। मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब खबरें भी आई थी, लेकिन ये दोनों भी अपनी प्यार की गाड़ी को शादी की पटरी तक नहीं ले जा पाए। दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद युवराज ने अभिनेत्री हेजल कीच के साथ कर ली। युवराज सिंह के अलावा इनमें से किसी भी खिलाड़ी ने अभिनेत्री के साथ शादी नहीं रचाई, बल्कि अफेयर्स की अफवाहें उड़ी थी।

सौरव गांगुली और नगमा
क्रिकेट जगत में बंगाल टाइगर के रूप में पहचाने जाने वाले सौरव गांगुली और एक्ट्रेस नगमा का अफेयर भी खूब चर्चा में रहा था। अफवाहें तो यहां तक उड़ी थी कि दोनों ने कोलकाता के एक मंंदिर में पूजा की थी, जहां सिर्फ कपल ही पूजा कर सकता है। नगमा ने गांगुली से रिश्ते को कई बार स्वीकार भी किया था, लेकिन गांगुली ने कभी इस रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर नहीं स्वीकारा।

रवि शास्त्री और अमृता सिंह
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और अभिनेत्री अमृता राव के बीच अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। ये रिश्ता असफल रहा और वर्ष 1990 में शास्त्री ने रितु सिंह से शादी कर ली। वहीं अमृता सिंह ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की।

वसीम अकरम और सुष्मिता सेन
पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के बीच रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, लेकिन यह जोड़ी भी शादी के बंधन में बंधने से पूर्व ही अलग हो गई।