12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय मांजरेकर ने फिर कसा अश्विन पर तंज तो फैन ने आंकड़ों के साथ दिया कमेंटटेर को जवाब

आर. अश्विन व कमेंटटेर संजय मांजरेकर के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। दोनों ट्विटर पर एक दूसरे पर पलटवार कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
ashwin_and_manjrekar.png

टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर. अश्विन व पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटटेर संजय मांजरेकर के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। दोनों ट्विटर पर एक दूसरे पर पलटवार कर रहे हैं। अश्विन और मांजरेकर के बीच ट्विटर पर यह जंग मांजरेकर के एक बयान के बाद शुरू हुई। दरअसल, संजय मांजरेकर ने कहा था कि वे रविचंद्रन अश्विन को अपने 'ऑल टाइम ग्रेट' गेंदबाजों की लिस्ट में नहीं रखते हैं। इसके बाद दोनों के बीच पलटवार शुरू हो गया। हाल ही अश्विन ने मांजरेकर को उनके बयान पर जवाब देते हुए तमिल फिल्म के एक डायलॉग का इस्तेमाल किया। अश्विन ने ट्वीट में साउथ सुपर स्टार विक्रम की फिल्म 'अपरिचित' का डायलॉग और फोटो पोस्ट किया। साथ ही उन्होंने इसका मतलब हिंदी में बताया, 'ऐसी बातें मत किया करो, इससे काफी दुख होता है।'

मांजरेकर ने फिर कसा तंज
अश्विन के इस ट्वीट के बाद अब संजय मांजरेकर ने एक बार फिर अश्विन पर तंज कसते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि क्रिकेट का इतना आसान आंकलन इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर देगा। मांजरेकर ने ट्वीट में लिखा,'सरल, सीधा-सादा, क्रिकेट के आंकलनों को देखकर मेरा दिल दुखता है, आजकल हंगामा मच गया है।' हाल ही संजय मांजरेकर ने अश्विन के प्रदर्शन पर सवाल उठाया था।

यह भी पढ़ें— संजय मांजरेकर की चैट हुई लीक-रवींद्र जडेजा के बारे में कह दी ऐसी बात, जानकर होगा आश्चर्य

फैंस ने दिए रिएक्शन
संजय मांजरेकर और अश्विन के बीच चल रही इस ट्विटर जंग में फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जब मांजरेकर ने अश्विन के ट्वीट का जवाब दिया तो एक फैन ने इसके जवाब में दोनों क्रिकेटर्स के मैचों का आंकडा पेश कर दिया। फैन ने लिखा एक बॉलर होते हुए भी अश्विन ने मांजरेकर से ज्यादा रन बनाए हैं। साथ ही फैने ने लिखा कि एक दिन अश्विन, मुरलीधरन का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे। साथ ही फैन ने मांजरेकर को उनका मुंह बंद रखने की सलाह भी दी।

यह भी पढ़ें— जब वीरेन्द्र सहवाग ने पाकिस्तानी गेंदबाज की 2 बॉल में बना दिए थे 21 रन

प्रदर्शन पर उठाया था सवाल
हाल ही मांजरेकर ने अश्विन के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अश्विन ने भारत में अपने अधिकांश विकेट हासिल किए हैं, जबकि SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में उनके पास विकेट नहीं है। हालांकि टेस्ट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में अश्विन वर्तमान में नंबर 4 पर हैं। अश्विन के नाम 400 से अधिक विकेट हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप