
अगले महीन भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान हो गया है। भारतीय चयनकर्ताओं की सीनियर चयन समीती ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया है। वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से तहलका मचाने वाले सरफराज खान को चयनकर्ताओं ने फिर से नजरअंदाज कर दिया।
यशस्वी जयसवाल के टेस्ट टीम में शामिल होने की चर्चा तो पहले से ही थी, लेकिन सरफराज खान से पहले ऋतुराज गायकवाड़ को टेस्ट स्क्वॉड में देखकर फैन्स नाराज हो गए हैं। सरफराज ने पिछले तीन डोमेस्टिक सीजन में दमदार बल्लेबाजी की है, लेकिन वह टेस्ट स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए हैं। जबकि गायकवाड़ का इस रणजी सीजन में कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा है। ऐसे में फैंस का मानना है कि क्या आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर ही अब भारतीय टीम में मौका मिलेगा।
सर डॉन ब्रैडमन का रिकॉर्ड तोड़ने वाले सरफराज ने 37 फर्स्ट क्लास मैच में 3500 से अधिक रन बना चुके हैं, जिसमें 13 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। लगातार 2 सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाने वाले सरफराज इकलौते खिलाड़ी हैं। 2021-22 रणजी सीजन में सरफराज ने 6 मैचों की 9 पारियों में 122.75 के औसत से 982 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दोहरे शतक समेत 4 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए। सरफराज का सर्वश्रेष्ट स्कोर 275 रन रहा। इससे पहले 2019-20 रणजी सीजन में 6 मैच में उन्होंने 154.66 के औसत से 928 रन बनाए थे। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के औसत के मामले में सरफराज तीसरे नंबर पर हैं।
Published on:
23 Jun 2023 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
