1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी पॉल कॉलिंगवुड ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

पॉल कॉलिंगवुड ने 42 साल की उम्र में घरेलु क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास को घोषणा कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 13 Sep 2018, 2:55 PM IST

नई दिल्ली।पॉल कॉलिंगवुड , डरहम काउंटी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ने 42 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह इंग्लैंड के 2018 घरेलु सत्र के बाद संन्यास ले लेंगे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व हरफनमौला खिलाड़ी कॉलिंगवुड ने डरहम द्वारा खेले गए 26 सत्रों में से 23 सत्रों में खेला है। उन्होंने 304 फर्स्ट क्लास मैचों में 16, 844 रन बनाए हैं और 164 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं। इस सत्र में मिड्डलसेक्स के खिलाफ 24 सितम्बर को डरहम अपना आखिरी मैच खेलेगी, यही कॉलिंगवुड का आखिरी मुकाबला भी होगा।


कॉलिंगवुड ने इंग्लैंड को जिताया था वर्ल्ड कप-
बता दें कि पॉल की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने साल 2010 में आईसीसी T20 वर्ल्डकप जीता था। किसी विश्व टूर्नामेंट में इंग्लैंड की यह एक इकलौती जीत है। इंग्लैंड ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा जमाया था। इंग्लैंड के लिए उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में 4259 रन बनाए हैं और 17 विकेट लिए हैं। 197 ODI मैचों में उन्होंने 5092 रन बनाए हैं और 111 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 36 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 583 रन और 16 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर को 2010-11 सीरीज के बाद अलविदा कहा था और जाते-जाते वह 3 एशेज सीरीज जीत चुके थे। जब उन्होंने ODI से संन्यास लिया तब वह इंग्लैंड के लिए इस प्रारूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले व रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।


संन्यास लेने पर ये बोले कॉलिंगवुड-
संन्यास के बारे में कहते हुए पॉल ने बताया," मैंने सोचा और विचार-विमर्श के बाद, मैंने मौजूदा सीजन के अंतिम मैच से अपने संन्यास की घोषणा करने का फैसला किया है। मुझे पता था कि यह एक दिन आ जाएगा लेकिन मैंने इसे आसान नहीं बनाया है, हालांकि यह भावनात्मक निर्णय है, मुझे पता है कि समय सही है और मुझे यह जानकर सहज महसूस होता है."