Bengaluru Stampede: बेंगलुरु में जश्न का जो दिन ऐतिहासिक होना चाहिए था, वह एक अकल्पनीय त्रासदी में बदल गया, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल जीत के जश्न के दौरान 11 फैंस की मौत हो गई और करीबी 50 लोग घायल हो गए। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने इस घटना के लिए आयोजकों जिम्मदार ठहराते हुए कहा कि बीसीसीआई को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और 1983 के विश्व कप विजेता मदन लाल ने आयोजकों पर निशाना साधा है। उन्होंने मृतकों के परिवारों से आरसीबी और राज्य सरकार पर 100 करोड़ रुपए के हर्जाने के लिए मुकदमा करने की मांग की है।