
भारतीय टीम
भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से टी-20 में खास नहीं रहा है। एशिया कप में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में भी हार मिली। भारतीय टीम की कमजोर कड़ी इस समय गेंदबाजी और फील्डिंग है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कैच छोड़े। भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर खिलाड़ियों की फिटनेस पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि भारतीय खिलाड़ी इस समय फिट नहीं लग रहे हैं और इस वजह से ही हार मिल रही है। बट्ट ने कहा कि खिलाड़ी अब अपनी फिटनेस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सवाल
सलमान बट्ट ने कहा, भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा अन्य देश के खिलाड़ी पूरी तरह मुझे फिट नजर आते हैं। कई भारतीय खिलाड़ियों की तोंद निकली हुई है और इसका पूरा असर टीम की परफॉर्मेंस पर पड़ रहा है। भारतीय खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा पैसा मिलता है। मेरे हिसाब से सबसे ज्यादा मैच भी भारतीय खिलाड़ी खेलते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो उन्हें फिट रहना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, फिटनेस के मामले में एशिया की कुछ टीमें भारत से बहुत आगे हैं। कुछ भारतीय खिलाड़ियों का वजन बहुत ज्यादा है। अब समय आ गया है कि खिलाड़ियों को अपना वजन कम करना होगा। इस बारे में लोग कुछ भी सोच सकते हैं लेकिन मेरे हिसाब से फिटनेस का ही मुद्दा बड़ा है। मैं इस लिस्ट मे अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल करूंगा जो फिट नहीं है।
यह भी पढ़ें-40 T20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले 3 भारतीय कप्तान
टी-20 वर्ल्ड कप में हो सकता है नुकसान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में केएल राहुल और अक्षर पटेल ने कैच छोड़ा था। इसके अलावा रोहित शर्मा और पंत की फिटनेस पर भी कई बार सवाल खड़े होते आए है। टीम इंडिया में इस समय सबसे फिट खिलाड़ी सिर्फ विराट कोहली है। सलमान बट्ट के अलावा भी ये बात कई दिग्गज कह चुके हैं। भारतीय टीम का अगर ये ही हाल रहा तो फिर आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। वैसे भी टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बहुत बवाल चल रहा है। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इंजरी से भी जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- AUS के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन लगभग तय
Published on:
22 Sep 2022, 12:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.