Women’s T20 World Cup 2026 full schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 12 जून 2026 से इंग्लैंड में शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप – ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में बांटा गया है।
सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जो 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी एक ही ग्रुप में हैं, जिससे मुकाबले की रोमांचकता और भी बढ़ गई है।
भारत, पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अन्य दो टीमों को ग्रुप-1 में रखा गया हैं। ये दो टीमें क्वालीफायर के बाद तह होंगी। वहीं दूसरे ग्रुप में मेजबान इंग्लैंड, गत विजेता न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पूर्व विजेता वेस्टइंडीज और ग्लोबल क्वालीफायर की अन्य दो टीमें शामिल हैं।
24 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 33 मुक़ाबले खेले जाएंगे। यह मुक़ाबले 7 वेन्यू एजबेस्टन, हैम्पशायर बाउल, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड और लॉर्ड्स में खेले जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 30 जून और 2 जुलाई को ओवल में होंगे, तथा ग्रैंड फिनाले 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।
ग्रुप | टीमें |
ग्रुप-1 | ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, क्वालीफायर, क्वालीफायर टीम |
ग्रुप-2 | वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, क्वालीफायर, क्वालीफायर टीम |
शेड्यूल जारी होने के बाद इंग्लैंड की कप्तान नैट स्किवर-ब्रंट ने कहा, "वर्ल्ड कप हमेशा खास होता है, लेकिन इस बार यह और भी खास है। मुझे यकीन है कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट की दिशा को बदल सकता है।"
उन्होंने आगे कहा, "अपने देश में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना गर्व की बात है। यह ना केवल युवाओं को प्रेरित करेगा बल्कि देशभर के फैन्स को जोड़ने का अवसर भी बनेगा।"
नैट स्किवर-ब्रंट ने कहा, "यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि लाखों महिलाओं और लड़कियों को क्रिकेट की ओर आकर्षित करने वाला एक ऐतिहासिक पल होगा। इसका असर आने वाले वर्षों तक महसूस किया जाएगा।"
तारीख | मैच | जगह |
12 जून, शुक्रवार | ENG vs SL | एडबिस्टन |
13 जून, शनिवार | क्वालीफायर Vs क्वालीफायर टीम | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
13 जून, शनिवार | AUS vs SA | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
13 जून, शनिवार | WI vs NZ | हैम्पशायर बाउल |
14 जून, रविवार | क्वालीफायर VS क्वालीफायर | एडिबस्टन |
14 जून, रविवार | IND vs PAK | एडबिस्टन |
16 जून, मंगलवार | NZ vs SL | हैम्पशायर बाउल |
16 जून, मंगलवार | ENG vs क्वालीफायर टीम | हैम्पशायर बाउल |
17 जून, मंगलवार | AUS vs क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
17 जून, मंगिलवार | IND vs क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
17 जून, मंगलवार | SA vs PAK | एडबिस्टन |
18 जून, गुरुवार | WI vs क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
19 जून, शुक्रवार | न्यूजीलैंड VS क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
20 जून, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
20 जून, शनिवार | ENG vs क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
21 जून, रविवार | WI vs SL | बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
21 जून, रविवार | SA vs IND | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
23 जून, मंगलवार | NZ vs क्वालीफायर | बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
23 जून, मंगलवार | SL vs क्वालीफायर | बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
23 जून, मंगलवार | AUS vs PAK | हेडिंग्ले |
24 जून, बुधवार | ENG vs WI | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड |
25 जून, गुरुवार | IND Vs Qualifier | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड |
25 जून, गुरुवार | SA vs Qualifier | बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
26 जून, गुरुवार | SL vs Qualifier | ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड |
27 जून, शनिवार | PAK vs Qualifier | बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
27 जून, शनिवार | WI vs Qualifier | बिस्टल काउंटी ग्राउंड |
28 जून, रविवार | ENG vs NZ | द ओवल |
28 जून, रविवार | SA vs Qualifier | लॉर्ड्स |
28 जून, रविवार | AUS vs IND | लॉर्ड्स |
30 जून, मंगलवार | TBC vs TBC (पहला सेमीफाइनल) | द ओवल |
2 जुलाई, गुरुवार | TBC vs TBC (सेमीफाइनल) | द ओवल |
5 जुलाई | TBC vs TBC (फाइनल) | लॉर्ड्स |
Published on:
18 Jun 2025 03:37 pm