31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौरव गांगुली का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव, बुखार नहीं

-भारतीय टीम के पूर्व के कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है।- डॉक्टर्स ने बताया कि गांगुली केा बुखार भी नहीं है। शनिवार को सिने में दर्द के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  

less than 1 minute read
Google source verification
sourav_ganguly.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई BCCI) के अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (sourav ganguly) का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव (Covid-19 Test Positive) आया है। डॉक्टर्स ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि गांगुली (ganguly) को बुखार नहीं है। गांगुली को शनिवार को दोपहर में सीने में दर्द के कारण कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी के कायल हुए इयान चैपल, कह दी ये बड़ी बात

डॉक्टर्स ने बताया कि शनिवार रात को गांगुली अच्छे से सोए। उन्होंने ब्रेकफास्ट किया और सुबह की चाय भी पी। उनका ईसीजी भी कराया गया जो सुबह 10 बजे हुआ। इसका परिणाम संतोषजनक रहा। अस्पताल ने बयान में कहा, मेडिकल बोर्ड कल मिलेगा और आगे के ईलाज की चर्चा करेगी।

जांच के बाद ही तीसरे टेस्ट में खेल सकते हैं रोहित शर्मा, गिल और पंत!

गांगुली को शनिवार को सीने में दर्द हुआ था और ब्लैकआउट (आंखों के सामने अंधेरा छाना) के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अपने परिवारिक ड़ॉक्टर को बुलाया जिन्होंने गांगुली को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। इसी के बाद उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में एक बजे भर्ती कराया गया।

युवराज सिंह ने खरीदी नई कार, कीमत होश उड़ा देगी आपके

गांगुली का ईलाज करने वाले डॉक्टर सरोज मोंडल ने कहा, उनकी एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी की गई। वह अब स्थिर हैं। उनका दिल का दौरा पड़ने के काफी कारण थे। वह जल्दी अपनी आम दिनचर्या शुरू कर सकेंगे।

Story Loader