2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आज़म को दी गौतम गंभीर ने सलाह

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आज़म पिछले कुछ समय से काफी ख़राब फॉर्म से जूझ रहे है। इसको लेकर हाल ही में भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने उन्हें एक सलाह दी है। पर क्या? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
gautam_and_babar.jpg

Gautam Gambhir's advice to Babar Azam

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 शुरू हो चुका है पर इस टूर्नामेंट की सबसे मज़बूत दावेदारों में से एक पाकिस्तान (Pakistan) इस समय संघर्ष करती नज़र आ रही है। और इसका सबसे बड़ा कारण है टीम के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज़ बाबर आज़म (Babar Azam) की खराब फॉर्म। बाबर पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे है और यह सिलसिला इस टी-20 वर्ल्ड कप में भी जारी है। पिछले 3 मैचों में बाबर सिर्फ 8 रन ही बना पाए हैं। भारत (India) के खिलाफ तो वह बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए थे। उनकी इसी ख़राब फॉर्म का नतीजा है, कि पाकिस्तान अपने 2 शुरुआती मैच हार गई। भारत से हारने के बाद ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) जैसी कमज़ोर मानी जाने वाली टीम ने भी पाकिस्तान को पटखनी दे दी, जिससे अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुँचने की उम्मीद भी काफी कम है। हाल ही में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बाबर को एक सलाह दी है।


यह भी पढ़ें- IND vs BAN: जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच क्या रहा है इतिहास और इससे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य

क्या है गंभीर की सलाह?

गौतम गंभीर ने पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स मैच में कमेंट्री के दौरान बाबर को सलाह देते हुए कहा, "आपको सबसे पहले अपनी टीम के बारे में सोचना चाहिए, न कि खुद के बारे में। अगर कोई भी चीज़ आपके प्लान के हिसाब से नहीं हो पा रही है तो आपको फखर जमां को बल्लेबाजी में ऊपर भेजना चाहिए। एक कप्तान के लिए स्वार्थी होना बहुत ही आसान सी बात है। पर अगर आप एक अच्छा लीडर बनना चाहते है तो खुद के बारे में न सोचते हुए सबसे पहले अपनी टीम के बारे में सोचना होगा।"


यह भी पढ़ें- Virat Kohli हुए नाराज़, Anushka Sharma को भी आया गुस्सा, वीडियो देखिए और जानिए कारण

Story Loader