31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Virat Kohli हुए नाराज़, Anushka Sharma को भी आया गुस्सा, वीडियो देखिए और जानिए कारण

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे वह नाराज़ होने के साथ ही काफी चिंतित भी हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 31 Oct 2022, 4:02 PM IST

virat_kohli_angry.jpg

Virat Kohli

अक्सर ही लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स और एक्टर्स के पीछे दीवाने रहते हैं। पर इस दीवानेपन के चलते कई बार लोग हद भी पार कर जाते हैं, जिससे सेलेब्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही हाल में विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ देखने को मिला, जब उनकी प्राइवेसी में पूरी तरह से खलल पड़ गई। इससे कोहली तो चिंतित हुए ही, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी अपनी नाराज़गी जाहिर की।


क्या है पूरा मामला?

दरअसल कोहली इस समय टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। ऑस्ट्रेलिया पहुँचने के कुछ समय बाद ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर के क्राउन टावर्स में रुके कोहली के कमरे के अंदर का वीडियो होटल स्टाफ के किसी सदस्य ने होटल के सोशल अकाउंट पर शेयर कर दिया। इसी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कोहली ने लिखा, "मैं इस बात को समझता हूँ कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित हो जाते हैं और उनसे मिलने के लिए भी उत्साहित रहते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है। पर यहाँ जो वीडियो है वो भयावह है और मुझे अपनी ही प्राइवेसी के बारे में चिंतित करता है। अगर मेरे पास अपने होटल के कमरे में ही प्राइवेसी नहीं है, तो मैं कहाँ पर्सनल स्पेस उम्मीद कर सकता हूँ? मैं इस तरह के कट्टर फैन आचरण और प्राइवेसी में दखल के विषय में बिलकुल भी ठीक नहीं हूँ। कृपया लोगों की प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन की वस्तु न समझें।"


यह भी पढ़ें- BCCI के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने क्या कहा Virat Kohli के बारे में? जानिए डिटेल्स

अनुष्का शर्मा ने जाहिर की नाराज़गी

बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस पूरे मामले पर अपनी नाराज़गी जाहिर की। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "मेरे साथ भी ऐसे ही कुछ मामले हुए हैं, जब फैंस ने किसी तरह की सहानुभूति नहीं दिखाई है और यह सबसे बुरी चीज़ है। यह एक शर्म की बात है और अगर कोई भी इसे देखकर ऐसा सोचता है कि 'सेलिब्रिटी हो तोह इसके साथ डील करना पड़ेगा' तो आप भी इस समस्या का हिस्सा हो। सेल्फ-कंट्रोल होना सभी की मदद करता है। अगर यह आपके बेडरूम में हो रहा है, तो सीमा रेखा कहाँ है?"


होटल ने मांगी माफी

कोहली द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद होटल क्राउन टावर्स ने इस पूरे मामले पर माफी मांगी है और इस मामले पर पूरी कार्रवाही करने का भी वादा किया है और साथ ही आगे इस तरह की घटना न हो, यह भी सुनिश्चित करने का वादा किया है। इसके साथ ही होटल ने अपने अकाउंट से इस वीडियो को भी हटा लिया है।

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma का T20 World Cup में नया रिकॉर्ड, Yuvraj SIngh को छोड़ा पीछे