29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rohit Sharma का T20 World Cup में नया रिकॉर्ड, Yuvraj SIngh को छोड़ा पीछे

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने हाल ही में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्या आप जानते है कौनसा रिकॉर्ड? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Oct 2022, 4:49 PM IST

rohit_sharma_creates_new_record.jpg

Rohit Sharma

क्रिकेट के मैदान पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में पाकिस्तान (Pakistan) और नीदरलैंड (Netherlands) के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारत (India) का मनोबल ऊँचा है। पर नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने अपनी अर्द्धशतकीय पारी के दौरान युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।


क्या है यह नया रिकॉर्ड?

रोहित ने नीदरलैंड के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते हुए 39 गेंदों पर 3 सिक्स और 4 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। इस पारी में तीसरा 6 लगाते ही रोहित भारत की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा सिक्स (34) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज के नाम था, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 33 सिक्स लगाए हैं। रोहित 34 सिक्स के साथ अब उनसे आगे निकल गए है।


यह भी पढ़ें- Virat Kohli ने बताया इन दो पूर्व क्रिकेटर्स को GOAT, हिंट: इनमें एक भारतीय दिग्गज भी

किसके नाम है विश्व रिकॉर्ड?

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा सिक्स लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बात करें, तो यह वेस्ट इंडीज़ के पूर्व बल्लेबाज़ क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में 63 सिक्स लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- Rishi Sunak बने यूके के प्रधानमंत्री, बधाईयाँ मिली Ashish Nehra को, कारण जानकार हँसी नहीं रुकेगी