29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने क्या कहा Virat Kohli के बारे में? जानिए डिटेल्स

रोजर बिन्नी कुछ समय पहले ही बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने है। हाल ही में उन्होंने विराट कोहली के बारे में एक बयान दिया है। क्या कहा बिन्नी ने? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Oct 2022, 8:21 AM IST

virat_kohli_and_roger_binny.jpg

Virat Kohli & Roger Binny

भारतीय स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे है। कोहली का बल्ला इस टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में जमकर चल रहा है। शुरुआती दोनों मैचों में नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए भारतीय टीम की जीत में कोहली ने मुख्य भूमिका निभाई है। पर पाकिस्तान के खिलाफ दबाव में खेली गई उनकी 53 गेंदों में 6 चौकों और 4 सिक्सेज़ की मदद से 82 रनों की नाबाद पारी को लोग जमकर सराह रहे हैं। लोग इसे विराट के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक भी बता रहे हैं। हाल ही में जब बीसीसीआई (BCCI) के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी।


क्या कहा बिन्नी ने?

शुक्रवार को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन (KSCA) में उनके लिए आयोजित सम्मान समारोह में जब बिन्नी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी के बारे में कहा, "मेरे लिए यह एक सपने जैसा था। मैदान में कोहली गेंद को जिस तरह से मार रहे थे, उसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता था। यह एक शानदार जीत थी। आपने ऐसे मैच कभी नहीं देखे होंगे जहाँ मैच ज़्यादातर समय पाकिस्तान के पक्ष में रहा हो और अचानक भारत के पक्ष में आ गया हो। क्रिकेट के लिए यह अच्छा है, क्योंकि फैंस यहीं देखना चाहते हैं।"
कोहली की तारीफ करते हुए बिन्नी ने आगे कहा, "कोहली को अपने आप को साबित करने की कोई ज़रूरत नहीं थी। वह एक कमाल के खिलाड़ी है और ऐसी दबाव वाली स्थितियों में बेहतरीन खेलते है।"


यह भी पढ़ें- Rohit Sharma के पास कल के मैच में यह मुकाम हासिल करने का मौका, जानिए क्या