16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rohit Sharma के पास कल के मैच में यह मुकाम हासिल करने का मौका, जानिए क्या

कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब रोहित शर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आएंगे तो उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया मुकाम हासिल करने का मौका होगा। क्या है यह मुकाम? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
rohit_sharma_nearing_new_record.jpg

Rohit Sharma

क्रिकेट के मैदान पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक नया मुकाम हासिल करने का मौका है। टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में पाकिस्तान (Pakistan) और नीदरलैंड (Netherlands) के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने अपनी अर्द्धशतकीय पारी के दौरान युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था।
रोहित ने नीदरलैंड के खिलाफ 39 गेंदों पर 3 सिक्स और 4 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। इस पारी में तीसरा सिक्स लगाते ही रोहित भारत की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा सिक्स (34) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज के नाम था, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 33 सिक्स लगाए हैं। रोहित 34 सिक्स के साथ अब उनसे आगे निकल गए है। अब अगले मैच में रोहित के पास एक नया मुकाम हासिल करने का मौका है।


क्या है यह मुकाम?

रोहित ने अब तक अपने सभी इंटरनेशनल मैचों (वनडे, टेस्ट और टी-20) को मिलाकर 422 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 495 सिक्स लगाए हैं। ऐसे में रविवार 29 अक्टूबर को रोहित अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 सिक्स और लगा देते है, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 500 सिक्स हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 सिक्स लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन जाएंगे। अब तक वेस्ट इंडीज़ (West Indies) के क्रिस गेल (Chris Gayle) ने ही यह कमाल करके दिखाया है। गेल के नाम 483 मैचों में सबसे ज़्यादा 553 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड है, पर वह रिटायर हो चुके है। ऐसे में रोहित के पास गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है।


यह भी पढ़ें- Rohit Sharma का T20 World Cup में नया रिकॉर्ड, Yuvraj SIngh को छोड़ा पीछे