3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेड कोच बनते ही Gautam Gambhir सबसे पहले Virat Kohli को करेंगे टीम से बाहर? हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

Team India Head Coach Announcement: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताने वाले गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया जा सकता है। इसको लेकर इंटरव्यू का सिलसिला जारी है।

2 min read
Google source verification
Team India New HEad Coach

Guatam Gambhir May Be new Head Coach: राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम की कोचिंग का प्रभार गौतम गंभीर के पास होगा। इस बात की पूरी संभावना है लेकिन संभावना ये भी है कि कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर तो ऐसी बातें भी की जा रही हैं कि वह हेड कोच बनते ही विराट कोहली को टीम से बाहर करेंगे। हालांकि यह सिर्फ उतना ही सच है, जितना रोहित शर्मा का पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हेड कोच बन जाना। हालांकि गंभीर की कोचिंग में कई बड़े फैसले जरूर लिए जाएंगे। चलिए जानते हैं वे कौन से फैसले होंगे, जो गंभीर के कोच बनते ही BCCI ले सकता है।

साढ़ें 3 साल के लिए कोच बन सकते हैं गंभीर

बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के दौरान गंभीर के साथ अनौपचारिक चर्चा की थी। उस दौरान वह कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर के रूप में काम कर रहे थे और उन्होंने अपनी टीम को खिताब दिलाने में भी मदद की थी। एक कोच के रूप में केकेआर की टीम को ज्वाइन करने से पहले गंभीर ने 2022 और 2023 में एलएसजी के लिए मेंटॉर के तौर पर काम किया था। गंभीर ने आईपीएल के दौरान अंतिम फैसला लेने के लिए समय मांगा था, लेकिन 1 जून को अबू धाबी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने भारत को कोचिंग देने की इच्छा जताई थी। अब जो भी टीम इंडिया का कोच बनेगा वह जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक साढ़े तीन साल के लिए तीनों प्रारूपों में टीम की कमान संभालेगा।

रोहित-विराट को लेकर बड़ा फैसला!

इस दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जड़ेजा और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। ये खिलाड़ी 40 साल के करीब पहुंच रहे हैं और ऐसे में इनके विकल्प ढुंढने भी जरूरी हैं। गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए वह किन खिलाड़ियों पर भरोसा करें और क्या प्लान करें। क्या वह रोहित शर्मा और विराट कोहली से तब तक खेलने के लिओ कह सकते हैं या उनके विकल्प तैयार करेंगे। इसके अलावा गंभीर की कोचिंग में हर फॉर्मेट के लिए एक अलग टीम और अलग कप्तान देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 में गेंद और बल्ले से धमाल मचाकर मार्कस स्टोयनिस बन गए दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर, टॉप 60 से भी बाहर हुए बुमराह

Story Loader