नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर गौतम गंभीर ने अपने भारतीय घरेलू क्रिकेट में जारी विजय हजारे ट्रॉफी में अपने बल्ले की धार दिखाई है। विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में रविवार को दिल्ली का सामना हरियाणा से हुआ। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलोर में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने गौतम गंभीर की तूफानी शतक के दम पर पांच विकेट के अंतर से आसान जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।