भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया -
बता दें बुधवार को खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था। भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हारते हुए पूल टॉप किया था। गेंद के लिहाज़ से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ये सबसे बड़ी जीत थी। इससे पिछला रिकॉर्ड 105 गेंदों का था, जो 2006 में मुल्तान में बना था। भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को 126 गेंद शेष रहते हुए हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 43.1 ओवर में 162 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने 29 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत और पाकिस्तान आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल के बाद बाद से पहली बार भिड़े थे। चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान को हराकर हिसाब चुकता कर लिया।