30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी और कोहली की तारीफ में यह क्या बोल गए दिग्गज ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर गिलक्रिस्ट

पूर्व भारतीय कप्तान के अनुभव को कम नहीं आंकना चाहिए। गिलक्रिस्ट का कहना है मुझे बुरा लगता है जब लोग धोनी के अनुभव को कम कर आंकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Nov 2017, 4:39 PM IST

gili and dhoni

नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलिया विस्फोटक बल्लेबाज और महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने पूर्व भारतीय कप्तान महिंद्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली पर बड़ा बयान दिया है। अॉस्ट्रेलिया के इस पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ने दोनों भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। गिलक्रिस्ट का मानना है कि भारतीय पूर्व कप्तान महिंद्रा सिंह धोनी एक बहुत की काबिल और अनुभवी क्रिकेटर है। धोनी का टीम के साथ बने रहना भारत के लिए सौभाग्य की बात है। धोनी के साथ-साथ गिलक्रिस्ट ने कोहली के बारे में भी बहुत कुछ कहा। गिलक्रिस्ट ने कोहली को लेकर कहा कि कोहली जिस तरह से रन बना रहे है, उससे क्रिकेट का हर रिकॉर्ड खतरे में है।

धोनी एक बहुत की काबिल और अनुभवी क्रिकेटर

दिग्गज कंगारू बल्लेबाज ने यह कहा कि धोनी से युवाओं को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बड़े साफगोई से कहा कि धोनी एक ऐसे बल्लेबाज जो किसी भी नंबर पर खेल सकते है। धोनी ने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। सिर्फ उनकी मौजूदगी से टीम इंडिया बहुत स्ट्रांग दिखती है और धोनी वनडे में विश्व के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक है। उन्हें 2019 विश्व कप जरूर खेलना चाहिए। दिग्गज कंगारू खिलाड़ी ने कहा सन्यास के बाद धोनी की कमी भारत को उसी तरह से खलेगी जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन, द्रविड़, गांगुली और लक्ष्मण की खली थी।यही नहीं गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान के अनुभव को कम नहीं आंकना चाहिए। गिलक्रिस्ट ने ये भी कहा कि मुझे तब बुरा लगता है जब लोग धोनी के अनुभव को कम कर आंकते है।

जिस तरह से रन बना रहे है सारे क्रिकेट रिकॉर्ड खतरे में है
कोहली के लिए गिलक्रिस्ट ने कहा "कोहली विश्व के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और वे क्रिकेट के हर प्रारूप में बेस्ट है। जिस तरह से रन बना रहे है और जो उनके पास निरंतरता है उस हिसाब से विश्व के सारे क्रिकेट रिकॉर्ड खतरे में है। आने वाले समय में कोहली और भी रिकार्ड्स तोड़ेंगे, गिलक्रिस्ट ने कहा अभी विराट के सामने बहुत सारी चुनौतियां आना बाकी है। विराट हालही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट ने वनडे क्रिकेट में अब तक 32 शतक ठोके है। उनसे आगे अब बस भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर हैं। सचिन ने अपने वनडे करियर में 49 शतक लगाए हैं।