
Glenn Maxwell, Most Duck in IPL history: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सफर खत्म हो गया है। उन्हें बुधवार को एलिमिनेटर मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चार विकेट से हराकर लीग से बाहर कर दिया है। इस हार का मुख्य कारण आरसीबी की घटिया बल्लेबाजी रही। टीम ने इस मैच में बेहद साधारण बल्लेबाजी की और पाटा विकेट पर मात्र 172 रनों का ही स्कोर बना पाई। इस लक्ष्य को राजस्थान ने एक ओवर पहले आसानी से हासिल कर लिया।
टीम की हार की बड़ी वजह उनके स्टार बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन है। जिसमें पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का आता है। मैक्सवेल के लिए यह सीजन बुरे सपने जैसा था। वे एक या दो नहीं बल्कि चार बार डक पर आउट हुए। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल और टी20 इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी -
18 - दिनेश कार्तिक
18 - ग्लेन मैक्सवेल
17 - रोहित शर्मा
16 - पीयूष चावला
16 - सुनील नरेन
15 - मनदीप सिंह
14 - अंबाती रायडू
14 - मनीष पांडे
मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा बाद डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अपने टीम मेट और आरसीबी के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है। दोनों 18-18 बार डक का शिकार हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित 17 बार डक पर आउट हुए हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन और पीयूष चावला 16-16 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी -
44 - सुनील नरेन
43 - एलेक्स हेल्स
42- राशिद खान
32 - ग्लेन मैक्सवेल
32 - पॉल स्टर्लिंग
टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बार डक पर आउट होने वाली लिस्ट में मैक्सवेल का नाम टॉप-5 में आ गया है। टी20 क्रिकेट में मैक्सवेल 32 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। इस लिस्ट में टॉप पर सुनील नरेन का नाम है। नरेन 44 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। वहीं इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स 43 बार आउट हुए हैं। राशिद खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह 42 बार जीरो पर आउट हुए हैं।
Updated on:
23 May 2024 12:30 pm
Published on:
23 May 2024 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
