
GT Retention For IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले अपने 5 रिटेन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। राशिद खान को टाइटंस ने 18 करोड़ में रिटेन किया है तो शुभमन गिल को 16.5 करोड़ रुपए दिए हैं। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को 4-4 करोड़ में रिटेन किया है तो साई सुदर्शन को 8.5 करोड़ में टाइटंस ने रिटेन किया है।
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार और स्पेंसर जॉनसन।
आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन सूची जमा करने की समयसीमा 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे समाप्त हो गई। एक टीम बड़ी नीलामी से पहले अधिकतम छह खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है, जिसमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं और दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की जो न्यूनतम राशि निर्धारित की है, वो कुछ इस प्रकार है - पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे खिलाड़ी के लिए 14 करोड़, तीसरे खिलाड़ी के लिए 11 करोड़, चौथे खिलाड़ी के लिए 18 करोड़ और पांचवें खिलाड़ी के लिए 14 करोड़। हालांकि टीम रिटेन खिलाड़ियों को इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र है।
Published on:
31 Oct 2024 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
