
जीत का जश्न मनाते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी (IANS)
Gujarat Titans in IPL 2026: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया, जहां गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 82 रन से रौंद दिया। इस धमाकेदार जीत के बाद गुजरात टाइटंस अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में पहले स्थान पर तो पहुंच गई, लेकिन उसे अभी तक प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है। टीम 12 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने 8 में जीत हासिल की है और 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है।
आपको बता दें कि आईपीएल में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आमतौर पर 16 अंक काफी माने जाते हैं, लेकिन गुजरात टाइटंस ने इस जादुई आंकड़े को छूने के बावजूद अभी तक अंतिम चार में जगह पक्की नहीं की है। दरअसल, प्लेऑफ की रेस में गुजरात के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru), सनराइजर्स हैदराहबाद (Sunrisers Hyderabad), पंजाब किंग्स (Punjab Kings), चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीमें भी शामिल हैं। इसके अलावा (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की उम्मीदें भी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन उनकी संभावनाएं काफी कम हैं।
अगर समीकरण पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास अभी तीन-तीन मुकाबले बाकी हैं। अगर ये दोनों टीमें अपने सभी मुकाबले जीत जाती हैं तो प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। वहीं पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पास भी तीन-तीन मैच बाकी हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के पास दो मुकाबले बचे हैं।
ऐसे में अगर गुजरात टाइटंस अपने बाकी दोनों मैच हार जाती है तो उसके ऊपर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा अभी भी बना रहेगा। यही वजह है कि 8 मुकाबले जीतने के बावजूद टीम का प्लेऑफ टिकट अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है। गुजरात टाइटंस को अब अपने आखिरी दो मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने हैं। कोलकाता लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स अपनी अंतिम उम्मीदें बचाने की कोशिश में लगी हुई है।
हालांकि, अगर गुजरात टाइटंस अपने बचे हुए दो मुकाबलों में से एक मैच टाई भी करा लेती है या किसी भी तरह एक अंक हासिल कर लेती है, तो उसका अंतिम चार का टिकट कंफर्म हो जाएगा।
Published on:
13 May 2026 07:01 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
