13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Points Table Update: टॉप पर GT, लेकिन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कौन

IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में लगातार 5 मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है। उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को टॉप पोजिशन से हटाया।

less than 1 minute read
Google source verification
Kagiso Rabada Celebrating Abhishek Sharma Wickets

GT vs SRH: अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद जश्न मनाते हुए कगिसो रबाडा (फोटो- IANS)

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में अब तक 56 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स को छोड़कर सभी टीमों ने 11 या उससे अधिक मैच खेल लिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स 10 में से 4 मैच जीतकर 8वें स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस ने मंगलवार की रात को सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से शिकस्त देने के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर जगह पक्की कर ली है। हालांकि अब तक सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ही प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हुई हैं। बाकी 8 टीमों में से कोई भी 4 टीम अगले दौर में जगह बना सकती हैं।

अंक तालिका में गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर है। इन 4 टीमों के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावनाए सबसे ज्यादा हैं। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स भी ज्याजा पीछे नहीं है लेकिन उनकी राहें थोड़ी मुश्किल हो गई हैं।

स्थानटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रनरेट
1GT1284016+0.551
2RCB1174014+1.103
3SRH1275014+0.331
4PBKS1164113+0.428
5CSK1165012+0.185
6RR1165012+0.082
7DC1257010-0.993
8KKR104519-0.169
9MI (E)113806-0.585
10LSG (E)113806-0.907

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कौन?

इस सीजन गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 500 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज बने। वह 501 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने हेनरिक क्लासेन ने 7 रन से पीछे छोड़ा।

खिलाड़ीरनऔसत
हेनरिक क्लासेन50850.80
साई सुदर्शन50141.75
अभिषेक शर्मा48143.73
केएल राहुल47743.36
शुभमन गिल46742.45

पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे कौन?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा के नाम 21-21 विकेट दर्ज हैं। हालांकि बेहतर औसत की वजह से पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे हैं।

खिलाड़ीविकेटऔसत
भुवनेश्वर कुमार2115.29
कगिसो रबाडा2120.05
अंशुल कंबोज1919.21
प्रिंस यादव1620.94
राशिद खान1621.38