24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैंसी क्रोनिए: वो हीरो जो बाद में बना विलेन, फिर प्लैन क्रैश के साथ दफन हो गए कई काले रहस्य

पहले हीरो था ये क्रिकेटर पर बाद में बना विलेन, फिर प्लैन क्रैश के साथ दफन कर गया क्रिकेट इतिहास का कई राज, जानें पूरी कहानी...

2 min read
Google source verification
hansi

हैंसी क्रोनिए: वो हीरो जो बाद में बना विलेन, फिर प्लैन क्रैश के साथ दफन हो गए कई काले रहस्य

नई दिल्ली। अलजरीरा के एक ड्राक्यूमेंट्री से इन दिनों इंटरनेशनल क्रिेकेट में भूचाल आया हुआ है। आईसीसी के साथ-साथ कई अन्य संस्थाएं इस पर अभी जांच कर रही है। इस ड्राक्यूमेंट्री पर आ रही हर नई जानकारी तो हम आपतक ला ही रहे है, लेकिन इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे है कि क्रिकेट इतिहास के उस काला सच के बारे में, जो एक हवाई दुर्घटना के कारण आज तक सार्वजनिक नहीं हो सकी। एक जून यानी कि आज की तारीख, आज ही के दिन साल 2000 में प्लेन क्रैश की एक घटना हुई थी। इस दूर्घटना में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए की दर्दनाक मौत हो गई थी। तब हैंसी महज 32 साल के थे। इस छोटी की उम्र में ही क्रोनिए लोकप्रियता के शिखर तक भी पहुंचे और क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े विलेन की ख्याति भी पाई।

पहले हैंसी के हीरो बनने की कहानी-
हैंसी क्रोनिए अपने समय से सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर माने जाते थे। बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ क्रोनिए की फिल्डिंग भी बेहतरीन थी। जिसके कारण जल्द ही क्रोनिए को दक्षिण अफ्रीकी टीम का कप्तान बनाया गया। क्रोनिेए ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से कुल 68 टेस्ट खेले जिसमें से 53 मैचों में वो बतौर कप्तान मैदान में उतरे। उनकी कप्तानी में टीम को 27 टेस्ट में टीम जीती। जबकि 11 में शिकस्त का सामना करना पड़ा। एकदिवसीय क्रिकेट में क्रोनिए ने 138 मुक़ाबलों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की जिसमें 98 में टीम को जीत दिलाई। क्रोनिए ने टेस्ट में 3714 जबकि वनडे में 5565 रन बनाए। गेंदबाजी के दौरान क्रोनिए ने टेस्ट में 43 जबकि वनडे में 114 विकेट चटकाए।

फिक्सिंग के दाग ने किया करियर तबाह-
साल 2000 में क्रोनिए के दामन पर फिक्सिंग का आरोप लगा। उस समय तक यह क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा फिक्सिंग का आरोप माना जाता था। इन आरोपों पर जांच चली। आखिरकार 11 अप्रैल 2000 को क्रोनिए ने फिक्सिंग के आरोपों को सही मान लिया। इसके बाद क्रोनिए की पहचान क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े विलने के रूप में की जाने लगी। उन्हें दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने प्रतिबंधित कर दिया। इसके बाद क्रोनिए ने एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी शुरू कर दी।

1 जून 2000 का दिन और प्लेन क्रैश-
एक जून 2000 को दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी शहर जार्ज के पास एक हवाई दूर्घटना हुई। इस हादसे में हैंसी क्रोनिए की भी मौत हो गई। इस हादसे की वजह से क्रोनिए की मौत तो हो गई, लेकिन वो अपने पीछे क्रिकेट के कई राज छोड़ गए। जो आज तक सामने नहीं आ सका। क्रोनिए के बारे में एक बात और बता दूं कि जांच के दौरान क्रोनिए दिल्ली पुलिस के डर से भारत आने से कतराते थे।

तेंदुलकर भी खाते थे खौफ-
हैंसी क्रोनिए से भारतीय मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी खौफ खाते थे। तेंदुलकर ने कई बार यह जानकारी दी कि दुनिया के जिस गेंदबाज़ ने सबसे ज्यादा परेशान किया वो भी हैंसी क्रोनिए ही थे। क्रोनिए के साथ-साथ उस समय दक्षिण अफ्रीकी टीम में शॉन पोलाक, एलेन डोनल्ड जैसे दिग्गज गेंदबाज भी थे। लेकिन कई बार तेंदुलकर को आउट करने में क्रोनिए बाजी मार जाते थे।