
Hanuma Vihari Ranji Trophy 2024: रणजी ट्राफी 2024 का राउंड 2 चल रहा है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस सीजन में मात्र एक मैच के बाद भारतीय ऑलराउंडर हनुमा विहारी ने आंध्र टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह रिकी भुई को बचे हुए टूर्नामेंट के लिए कप्तानी बनाया गया है।
हनुमा विहारी के कप्तानी छोड़े के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन उन्होंने साफ किया है कि बल्लेबाजी पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए कप्तानी से हटे हैं। सीजन के पहले मुकाबले में बंगाल के साथ ड्रॉ खेलने के बाद हनुमा विहारी ने कप्तानी छोड़ी। इसके बाद शेष रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए रिकी भुई को आंध्रा का कप्तान बनाया गया है। ग्रुप बी के दूसरे मैच में मुंबई के खिलाफ वह एकादश में जगह बनाने में कामयाब रहे।
विहारी ने भारत के लिए पिछली बार 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में मैच खेला था और अब उनकी नजरें भारत की टेस्ट टीम में दोबारा जगह बनाने पर है। विशाखापत्तनम में हुए पहले रणजी मैच में उन्होंने अकेली पारी में 51 रन बनाए थे। पिछले सीज़न में उन्होंने आंध्रा की कप्तानी करते हुए टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था।
उन्होंने पिछले सत्र 14 पारियों में 35 की औसत से दो अर्धशतक समेत 490 रन बनाए थे। इसके बाद वह साउथ जोन के लिए दलीप ट्रॉफी और सौराष्ट्र के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से ईरानी कप में खेले।
Published on:
12 Jan 2024 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
