13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थडे विशेष: वो कंगारू कप्तान जिसने आस्ट्रेलिया को बनाया क्रिेकेट की दुनिया का बॉस

आस्ट्रेलिया क्रिकेट की दुनिाय की सबसे सफल टीम है। लेकिन इस टीम की सफलता के पीछे सबसे बड़ा योगदान उस कप्तान का है, जिसने इस टीम की मजबूत बुनियाद तैयार की।

2 min read
Google source verification
australia captains

बर्थडे विशेष: वो कंगारू कप्तान जिसने आस्ट्रेलिया को बनाया क्रिेकेट की दुनिया का बॉस

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम इन दिनों दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। लेकिन इसके बाद भी कंगारू टीम क्रिेकेट के दुनिया की सबसे सफलतम टीम है। आस्ट्रेलिया की टीम क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट वर्ल्ड कप को पांच बार जीत चुकी है। लंबे समय क्रिकेट की दुनिया में अपना दबदबा रखने वाली इस टीम ने वेस्टइंडीज की बादशाहत को तोड़ कर पहली बार साल 1987 में विश्व कप पर कब्जा जमाया था। उस समय टीम के कप्तान एलन बॉर्डर थे। बॉर्डर की कप्तानी में ही कंगारू टीम क्रिेकेट की दुनिया की बॉस बनी। आज एलन बॉर्डर का जन्मदिन है। इस स्टोरी में जानें बॉर्डर के बारे में रोचक जानकारियां...

बॉर्डर का करियर ग्राफ-

एलन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 156 टेस्ट मैचों की 265 पारियों में 11174 रन बनाए। साथ ही 273 टेस्ट मैचों में 3 शतक और 39 अर्धशतकों के साथ 6524 रन बनाए। एलन बॉर्डर का नाम दुनिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाजों में शुमार है। बॉर्डर लेफ्ट हैंड बल्‍लेबाज थे और मिडल आर्डर में खेलते थे। बॉर्डर ने अपनी कप्तानी के दौरान आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ऐसी बुनियाद तैयार की जो लंबे समय उन्हें विश्व विजेता बनाती रही।

न्यू साउथ वेल्स में हुआ था जन्म-

बॉर्डर ने अपने क्रिकेट कॅरियर में कुल 27131 रन बनाए। बॉर्डर का जन्‍म आस्‍ट्रेलिय के न्‍यू साउथ वेल्‍स में हुआ था। बॉर्डर ने 156 टेस्‍ट मैच और 273 वनडे मैच खेले। बॉर्डर ने 1994 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 मार्च को अपने करियर का अखिरी टेस्‍ट मैच खेला था।

सम्मान में आयोजित होता है टूर्नामेंट-

एलन बॉर्डर का भारत के खिलाफ का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। बॉर्डर ने अपने क्रिकेट कॅरियर में 1979 से 1992 के बीच इंडिया के खिलाफ कुल 20 मैच खेले। बॉर्डर ने इंडिया के खिलाफ 20 मैचों में कुल 1567 रन बनाए। एलन का इंडिया के खिलाफ सर्वोच्च स्‍कोर 163 रन रहा। एलन बॉर्डर के सम्मान में बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी खेली जाती है।