6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहिद अफरीदी ने की कोरोना प्रभावित लोगों की मदद तो भज्जी हो गए उनके कायल, ट्विटर पर की तारीफ

Highlight - शाहिद अफरीदी ने की पाकिस्तान में कोरोना प्रभावित लोगों की मदद - हरभजन सिंह ने ट्विटर पर की अफरीदी की तारीफ

less than 1 minute read
Google source verification
bhajji_and_afridi.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने मुल्क में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है, जिसके लिए भारत में भी उनकी तारीफ हो रही है। अफरीदी की तारीफ करने वालों में टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम शामिल है।

अफरीदी ने की जरूरतमंद लोगों की मदद

दरअसल, शाहिद अफरीदी ने मंगलवार को पाकिस्तान में लोगों को कुछ जरूरी चीजें दान की, जिसकी तस्वीर उन्होंने टिवटर पर पोस्ट की है। अफरीदी ने टिवटर पर लिखा, "जरूरतमंद लोगों को कीटनाशक साबुन, सामान, खाना और कोरोना वायरस को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में एक शीट देने का आज तीसरा दिन था। साथ ही लोगों को घर पर रहने की सलाह दी। सब साथ मिलकर काम करें और दूसरों की मदद भी करें।"

अफरीदी ने जीत लिया भज्जी का दिल

अफरीदी की इस पोस्ट ने हरभजन सिंह का दिल जीत लिया। हरभजन सिंह ने अफरीदी की तारीफ करते हुए लिखा, "इंसानियत के लिए बहुत अच्छा काम, शाहिद अफरीदी। ईश्वर हम सब पर कृपा करे। आपको और शक्ति मिले। दुनिया की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।"

बूम-बूम अफरीदी ने किया हरभजन का शुक्रिया

अफरीदी ने अपनी तारीफ पर हरभजन का शुक्रिया अदा किया। अफरीदी ने कहा, "मानवता से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इस शब्द के लिए शुक्रिया भज्जी। विश्व को इस समय एकजुट होने की जरूरत है। गरीब लोगों की मदद करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है ताकि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सके।"

आपको बता दें कि पाकिस्तान में कोरोनाा के अब तक 1000 से अधिक मामले सामने आ चुके है जबकि सात लोगों की इससे मौत हो चुकी है।