6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup: हरभजन सिंह का बड़ा बयान, अगर मैं चयनकर्ता होता तो इस दिग्गज को जरूर मौका देता

हरभजन सिंह ने कहा है कि अगर वह भारत के चयनकर्ता होते तो, वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिनेश कार्तिक को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में मौका जरूर देते।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 13 May 2022, 6:14 PM IST

harbhajan.png

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसकी टीम का चयन आईपीएल एक आधार पर किया जाएगा। ऐसे में भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि अगर वह भारत के चयनकर्ता होते तो, वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक टीम में जारूर रखते।

आईपीएल 2022 में कार्तिक ने बैंगलोर के लिए प्रभावशाली फिनिशर रहे हैं। उन्होंने 12 मैचों में 68.50 की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं। इस वर्ष विश्व कप में भारतीय टीम में वापसी के लिए कार्तिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

हरभजन ने कहा, "दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं। वह अपनी ऑफ साइड की तुलना में लेग साइड शॉट्स में बहुत अच्छे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि कुल मिलाकर वह अपने खेल को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं।"

हरभजन ने आगे कहा, "मेरे लिए अगर किसी ने इस पूरे आईपीएल में फिनिशर की सबसे अच्छी भूमिका निभाई है, तो वह दिनेश कार्तिक हैं। अगर मैं चयनकर्ता होता तो मैं उन्हें विश्व कप टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौका जरूर देता। भारत के विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में वह इसके हकदार हैं।"

विश्व कप में भारतीय टीम के लिए फिनिशर के रूप में अपनी पसंद के बारे में पूछे जाने पर हरभजन को लगता है कि हार्दिक पांड्या पारी को अंतिम रूप देने के लिए कार्तिक के साथ एक बेहतरीन जोड़ी हो सकती है।

बैंगलोर के मुख्य कोच संजय बांगर ने आरसीबी शो के एक एपिसोड में कहा कि कार्तिक टीम के लिए लगातार फिनिशिंग रोल के अलावा टीम में युवा खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं।